15 हजार के 5G फोन पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट! 7000mAh बैटरी वाला realme P4x बिकेगा सिर्फ 13499 में

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/realme-p4x-5g-price.jpg

15 हजार के 5जी फोन पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट मिल जाए तो? यह बात रियलमी ने सच कर दिखाई है। बीते दिनों realme P4x 5G फोन इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है और फर्स्ट सेल में ही कंपनी इसे 2,500 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ बेच रही है। डील में यह सस्ता 5जी फोन सिर्फ 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

realme P4x 5G फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 15,999 रुपये है। इसी तरह 8GB RAM वाला 5G फोन 17,499 रुपये और 19,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। आज 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे से इस मोबाइल की पहली सेल शुरू हुई है। शुरुआती ऑफर के तहत इसपर 2,500 रुपये का ऑफ पाया जा सकता है जिसके बाद रियलमी पी4एक्स के तीनों वेरिएंट क्रमश: 13499 रुपये, 14999 रुपये और 16999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट रियलमी डॉट इन और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। यहां कंपनी की ओर से 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है जो सभी ग्राहकों को प्राप्त होगा। इसके अलावा फुल पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को कंपनी 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दे रही है।

वहीं अगर आप रियलमी पी4एक्स 5जी फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स या मोबाइल की दुकान से खरीदते हैं तो यहां पूरे 2,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। मजे की बात यह है कि कंपनी ने इस बैंक ऑफर को कोई दो या तीन नहीं बल्कि 10 से भी ज्यादा बैंक कार्ड्स पर जारी किया है। Kotak, Yes Bank, BOM, CSB, AU Bank, Federal bank ,BOB ,DBS ,IDFC, HDFC, Axis और ICICI सहित फ्लिपकार्ट SBI कार्ड धारक इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

गौरतलब है कि यह 2,500 रुपये का डिस्काउंट कंपनी द्वारा सीमित समय के लिए लाया गया है। यह लिमिटेड ऑफ फोन की फर्स्ट सेल के लिए है। कंपनी वेबसाइट से फोन परचेज करने के लिए (यहां क्लिक) और फ्लिपकार्ट से रियलमी पी4एक्स खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें। यह मोबाइल Matte Silver, Elegant Pink और Lake Green कलर में परचेज किया जा सकता है।

realme P4x

रियलमी पी4एक्स 5जी फोन मीडियाटेक के 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 974831 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है। हैवी गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्टेबल रखने और फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5300mm² VC Frostcore कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए realme P4x 5G फोन को 7000mAh Titan Battery के साथ लॉन्च किया गया है। गौरतबल है कि इस सीरीज के पी4 और पी4 प्रो दोनों ही 7000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। हमारी टेस्टिंग में पी4एक्स की पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 38 मिनट का रहा है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन बायपास चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है

रियलमी पी4एक्स 5जी फोन को 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट के साथ 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। मोबाइल की हाई रिफ्रेश रेट तो यूजर्स को पसंद आएगी, लेकिन अगर ब्राइटनेस भी थोड़ी अधिक होती तो ज्यादा अच्छा रहता।

फोटोग्राफी के लिए यह नया रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। realme P4x 5G के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4एक्स में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

इसी प्राइस रेंज में Nothing Phone 3a Lite और Moto G67 Power पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं। वहीं बीते दिनों लॉन्च हुआ से realme C85 5G फोन भी अपनी IP69 Pro रेटिंग के चलते फेमस हो रहा है। इनके अलावा Redmi 15 और Lava Play Ultra जैसे स्मार्टफोन भी इस बजट में कंसीडर किए जा सकते हैं।

realme P4x Price
Rs. 17,949
Go To Store
See All Prices
See Full Specs