7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ 8GB RAM वाला 5G फोन realme P4x इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस

7000mAh बैटरी वाला नया फोन realme P4x 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है। realme P4 और realme P4 Pro के बाद यह इस सीरीज में जुड़ने वाला तीसरा मॉडल है। यह लो बजट 5जी फोन है जिसे 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है। बड़ी बैटरी के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, 8GB RAM और Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर की ताकत इसे खास बनाती है।
रियलमी पी4एक्स 5जी फोन मीडियाटेक के 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 974831 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है। यह हाल ही में लॉन्च हुए इस प्राइस रेंज के Nothing Phone 3a Lite और Moto G67 Power से अधिक है।
रियलमी का कहना है कि यह स्मार्टफोन BGMI में 90FPS तक का गेम प्ले दे सकता है और Free Fire में 120FPS फ्रेम रेट पर गेम खेला जा सकता है। वहीं मोबाइल गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्टेबल रखने के लिए इस स्मार्टफोन में 5300mm² VC Frostcore कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है। यह मोबाइल सीपीयू टेम्परेचर 20℃ तक कम करके डिवाइस को हीट होने से रोकता है।
पावर बैकअप के लिए realme P4x 5G फोन को 7000mAh Titan Battery के साथ लॉन्च किया गया है। गौरतबल है कि इस सीरीज के पी4 और पी4 प्रो दोनों ही 7000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। हमारी टेस्टिंग में पी4एक्स की पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 38 मिनट का रहा है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
रियलमी पी4एक्स 5जी फोन को 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट के साथ 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। मोबाइल की हाई रिफ्रेश रेट तो यूजर्स को पसंद आएगी, लेकिन अगर ब्राइटनेस भी थोड़ी अधिक होती तो ज्यादा अच्छा रहता।
फोटोग्राफी के लिए यह नया रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। realme P4x 5G के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4एक्स में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
realme P4x 5G फोन IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई और Bluetooth 5.4 दिया गया है वहीं साथ ही OReality Audio वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर लगाए गए हैं। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन बायपास चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है जो हैवी प्रोसेसिंग के लिए चार्जर से सीधे डिवाइस को पावर देती है और बैटरी पर लोड नहीं डालती है।
रियलमी पी4एक्स 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिंएट का रेट 15,999 रुपये है। वहीं यह रियलमी का नया 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 17,499 रुपये और 19,499 रुपये है। शुरुआती सेल में इस मोबाइल पर 2500 रुपये का ऑफर मिलेगा और इसे Matte Silver, Elegant Pink और Lake Green कलर में खरीदा जा सकेगा।
जैसा कि हमने पहले ही बताया इसी प्राइस रेंज में Nothing Phone 3a Lite और Moto G67 Power पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं। वहीं बीते दिनों लॉन्च हुआ से realme C85 5G फोन भी अपनी IP69 Pro रेटिंग के चलते फेमस हो रहा है। इनके अलावा Redmi 15 और Lava Play Ultra जैसे स्मार्टफोन भी इस बजट में कंसीडर किए जा सकते हैं।