6000mAh बैटरी वाला Samsung 5G फोन 11999 रुपये में बिकेगा! आज से शुरू हुई Galaxy F70e की सेल

Samsung का सस्ता 5G फोन Galaxy F70e आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह मोबाइल 9 फरवरी को भारत में लॉन्च हुआ था और आज 17 फरवरी से इसकी बिक्री शुरू हो रही है। यूं तो यह नया सैमसंग 5जी स्मार्टफोन 12,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया है लेकिन शुरुआती सेल में ही कंपनी इसपर डिस्काउंट दे रही है। छूट के साथ ही नए 5जी फोन को 12 हजार से भी कम रेट पर परचेज किया जा सकता है।
Samsung Galaxy F70e 5G फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है जो सीमित समय के लिए मिलेगी। वहीं अब फोन खरीदते वक्त HDFC, Kotak, ICICI, SBI, BOB या Axis क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जाती है तो अधिकतम 1,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकेगा।
यानी बिना बैंक कार्ड के सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी फोन 12,499 रुपये में मिलेगा। और अगर आप उपरोक्त बैंक के क्रेडिट कार्ड का जुगाड़ कर सकते हैं तो नया यह नया Samsung 5G मोबाइल Galaxy F70e 11,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकता है। इसी तरह तरह फोन के 14,999 रुपये में लॉन्च हुए फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी फोन की सेल आज 17 फरवरी की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Limelight Green और Spotlight Blue कलर में पाया जा सकता है। फोन डील की डिटेल्स देखने या डिस्कांउट के साथ मोबाइल खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G फोन एंडरॉयड 16 पर लाया गया है जो One UI 8.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह सैमसंग फोन 532024 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
Samsung Galaxy F70e 5G में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 260PPI और 800nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह IP54 रेटिंग वाला फोन है जो पानी की बौछारों से इसे सुरक्षित रखता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ ही Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे विकल्प मौजूद हैं।
गैलेक्सी एफ70ई सैमसंग का बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। हमारी टेस्टिंग में यह 11 घंटे, 51 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने 74 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज कर दिखाया था।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70e 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि यह सैमसंग 5जी फोन 6 ओएस अपग्रेड और 6 सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।