iQOO Z7 5G की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही हुई लीक, 21 मार्च को हो सकती है इंडिया में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/iQOO-Z7-5G.jpg
Highlights

आईकू कंपनी बता चुकी है कि वह अपनी ‘ज़ेड’ सीरीज़ में iQOO Z7 5G फोन पेश करने वाली है। ऑफिशियल तो नहीं है लेकिन यह मोबाइल फोन 21 मार्च को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। वहीं अब बाजार में आने से पहले ही इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक के जरिये सामने आ गई है। टिपस्टर योगेश बरार ने आईकू ज़ेड7 5जी की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z7 5G लॉन्च डेट

आईकू इंडिया ने अभी फोन लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है लेकिन कंपनी iQOO Z7 5G के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है, जिसके विजेताओं की घोषणा 21 मार्च को होगी। ऐसे में ​कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन इसी दिन यानी 21 मार्च को लॉन्च हो सकता है। वहीं दूसरी ओर एक गूगल ऐड भी लीक में सामने आ रही है और उसमें भी लॉन्च डेट 21 मार्च बताई जा रही है। बहरहाल फोन की पुख्ता लॉन्च डेट के लिए कंपनी अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

iQOO Z7 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.4″+ AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 920
  • ultra gaming mode
  • 64MP Rear camera
  • 4,500mAh battery
  • iQOO Z7 5G को 6.4 इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। इस स्क्रीन पर एचडीआर10+ दिया जाएगा जिसके साथ 1200हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स भी मौजूद रहेंगे। यह आईकू फोन भारतीय बाजार में मीडियाटेक डिमेनसिटी 920 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह मोबाइल गेमिंग के लिए खास होगा जिसमें अल्ट्रा गेमिंग मोड तथा 4डी गेम वायब्रेशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    आईकू ज़ेड7 5जी के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर​ दिया जाएगा वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को​ मिलेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच बैटरी दी जाएगी। सोर्स के अनुसार भारतीय बाजार में यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी कीमत 20 हजार के बजट में होगी।