POCO X5 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, Jio और Airtel दोनों नेटवर्क पर चलेगा फास्ट 5जी इंटरनेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/POCO-X5-5G-India-Launch.jpg
Highlights

कुछ समय पहले ही POCO X5 Pro 5G फोन को इंडिया में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज़ का नया मॉडल POCO X5 5G भी भारतीय बाजार में लाई है। पोको एक्स5 5जी फोन 7 5G Bands सपोर्ट के साथ आज इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसमें रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा दी जा रही 5जी सर्विस का यूज़ किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन फास्ट 5जी इंटरनेट चलाने में सक्षम है तथा शानदार फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। आगे आप POCO X5 5G इंडिया प्राइस, सेल, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

पोको एक्स5 5जी का प्राइस

POCO X5 5G फोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 5जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस किया गया है जो फोन को 13जीबी टर्बो रैम परफॉर्मेंस देती है। वहीं पोको एक्स5 5जी में 1टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का यूज़ किया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो 6GB POCO X5 5G का प्राइस 18,999 रुपये है तथा 8GB POCO X5 5G 20,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस फोन की खरीद पर आईसीआईसीआई बैंक यूजर्स को 2,000 का डिस्काउंट भी मिलेगा। पोको एक्स5 5जी आने वाली 21 मार्च से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां से इस मोबाइल को Jaguar Black, Wildcat Blue और Supernova Green कलर में खरीदा जा सकता है।

पोको एक्स5 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz AMOLED display
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • 5GB virtual RAM
  • 48MP triple rear camera
  • 33W 5,000mAh battery
  • POCO X5 5G फोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1200निट्स ब्राइटनेस व 45,00,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    पोको एक्स5 5जी फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह पोको फोन सात 5जी बैंड सपोर्ट करता है जिनके जरिये देश में मौजूद 5जी सर्विस का इस्तेमाल बिना रूकावट के किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : [Exclusive] 8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

    फोटोग्राफी के लिए POCO X5 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    POCO X5 5G फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है जिनपर 5जी और 4जी दोनों को चलाया जा सकता है। इस फोन में एनएफसी और आईआर ब्लास्टर सहित 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। यह पोको फोन आईपी53 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है।