9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 इंडिया में 7 अप्रैल को होगा लॉन्च, BGMI में मिलेगा 165FPS गेमप्ले

वनप्लस ने पिछले सप्ताह ही जानकारी दे दी थी कि वह भारतीय बाजार में अपना नया ‘नोर्ड फोन’ लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी की ओर से OnePlus Nord 6 इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि वनप्लस नोर्ड 6 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से अपकमिंग वनप्लस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां लॉन्च डिटेल्स के साथ ही फोन की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दे दी गई है।
OnePlus Nord 6 इंडिया लॉन्च डेट 7 अप्रैल है। कंपनी इस दिन शाम के 7 बजे एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से फोन प्राइस की जानकारी दी जाएगी। कंपनी वेबसाइट सहित वनप्लस इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मोबाइल लॉन्च लाइव देखा जा सकेगा। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी वनप्लस नोर्ड 6 का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है और यहां भी फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा।
Nord, but newer.
Fast in play. Cool all the way.#OnePlusNord6 April 7, 7PM ISTStay tuned: https://t.co/zG8KkUqQ8f pic.twitter.com/KpJWbu4SF9
— OnePlus India (@OnePlus_IN) March 24, 2026
वनप्लस नोर्ड 6 लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि OnePlus 15 5G फोन भी इस प्रोसेसर पर काम करता है। स्नेपड्रैगन 8एस जेन4 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
कंपनी की ओर से बताया गया है कि अपकमिंग OnePlus Nord 6 5G फोन में 165FPS पर BGMI खेला जा सकेगा। इस फोन को कंपनी LPDDR5X RAM पर लॉन्च करेगी जो स्मूथ और लैगफ्री मल्टीटास्किंग करने में मदद करेगी। वहीं ब्रांड द्वारा इस मोबाइल में 6 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा भी किया गया है। इंडिया में वनप्लस नोर्ड 6 12GB RAM पर लॉन्च होगा। वहीं फोन में 256GB UFS 4.1 Storage भी मिलेगी।
अपकमिंग OnePlus Nord 6 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि यह मोबाइल 9,000mAh battery पर लॉन्च होगा। अभी तक कोई भी वनप्लस का मोबाइल इतनी बड़ी बैटरी के साथ भारत में नहीं आया है। वहीं अनुमान है कि फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
लीक्स की ही बात करें तो वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा जो Sony सेंसर होगा और OIS तकनीक सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus Nord 6 को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जो ऑटोफोकस फीचर सपोर्ट करेगा।
OnePlus Nord 6 5G फोन को 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लाया जा सकता है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी। वहीं कंपनी ने बता दिया है कि इस फोन में G2 WiFi chip लगाई जाएगी जो वाईफाई कनेक्टिविटी बूस्ट करेगी। वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन इंडियन मार्केट में Black, Mint और Silver कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। बहरहाल कंफर्म प्राइस और कलर्स के लिए 7 अप्रैल का इंतजार करना होगा।