सिर्फ 11 हजार में 7000mAh बैटरी और 8GB RAM वाला 5G फोन! मिल रही 4500 की भारी छूट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/moto-g57-power.jpg

मोटोरोला ने पिछले साल नवंबर 2025 में बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Moto G57 Power इंडिया में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 7000mAh Battery, 50MP Camera, 8GB RAM और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन अब तगड़े डिस्काउंट के सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। बैंक ऑफर के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इसे 4,500 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। डील में सस्ता फोन कैसे खरीदें, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G57 Power का सेलिंग प्राइस 14,999 रुपये है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट यह मोबाइल इसी रेट पर बेचा जा रहा है। लेकिन अगर आप फोन खरीदते वक्त Axis Bank Credit Card से पेमेंट करेंगे तो सीधे 4500 रुपये की छूट मिलेगी। यह भारी डिस्काउंट सिर्फ एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। अगर आप कहीं से इस बैंक कार्ड का जुगाड़ कर लेंगे तो मोटो जी57 पावर सिर्फ 10,499 का पड़ेगा।

अगर एक्सिस बैंक का कार्ड नहीं है, तो भी कंपनी अन्य बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर 2,250 रुपये तक की छूट दे रही है। IDFC First और HDFC Bank Credit Card ग्राहकों को यह डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी तरह Yes Bank और BOB कार्ड से फोन खरीदने वाले लोगों को फ्लिपकार्ट पर 1,250 रुपये की छूट मिलेगी। बताते चलें कि फोन का डिस्काउंट देने के साथ ही कंपनी पेमेंट हैंडलिंग फीस व अन्य एक्स्ट्रा चार्ज भी वसूल रही है।

लेकिन इस सबसे बावजूद एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर हमें 14,999 रुपये वाला Moto G57 Power 5G फोन 11,095 रुपये का पड़ा। देखा जाए तो सब हिडन चार्ज चुकाने के बाद भी इस 8जीबी रैम वाले सस्ते 5जी फोन पर पूरे-पूरे 3904 रुपये का फायदा! डील की डिटेल देखने या सस्ता मोबाइल खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

मोटो जी57 पावर की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। यह स्मार्टफोन 7000mAh battery पर लॉन्च हुआ था जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 15 घंटे, 18 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 33W TurboPower चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो जी57 पावर 5जी फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM दी गई है। जिसे RAM Boost के जरिए 24GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है।

Moto G57 Power में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050-निट हाई ब्राइटनेस मिल जाती है। इस स्क्रीन की सुरक्षा Gorilla Glass 7i द्वारा की गई है। साथ ही फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H की मजबूती के साथ आया है। जो इसे पानी के छींटों और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है।

यह सस्ता 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 मेन सेंसर दिया गया है जो 119.5° फील्ड ऑफ व्यू वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G57 Power 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।