7000mAh बैटरी वाला realme 5G फोन होगा 20 हजार से कम में लॉन्च! 144Hz स्क्रीन पर मिलेगा गेमिंग का मजा

रियलमी कंपनी इंंडिया में नया मोबाइल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि बेहद जल्द भारत में realme P4x 5G फोन लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रियलमी पी4एक्स की माइक्रोसाइट लाइव की जा चुकी है जहां कई अहम फीचर्स की डिटेल्स मिली है। वहीं दूसरी ओर टिप्स्टर सुधांशू की ओर से इस अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी गई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme P4x मिडरेंज 5जी फोन होगा। लीक के अनुसार यह 20 हजार से कम का मोबाइल होगा। हमारा अनुमान है कि कंपनी इसे 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इंडिया में लॉन्च कर सकती है। इस रेट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं इसके 8GB RAM वाले 5G फोन वेरिएंट का रेट 21,999 रुपये तक भी पहुंच सकता है। बहरहाल रियलमी पी4एक्स कीमत अनुमान और लीक के आधार पर बताई गई है। मोबाइल का वास्तविक लॉन्च प्राइस इससे अलग हो सकता है।
रियलमी पी4एक्स 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि इसी सीरीज का realme P4 5G फोन भी इसी चिपसेट पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 7,75,973 AnTuTu score अचीव कर चुका है।
रियलमी पी4एक्स 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल में लगाई गई बैटरी बताई जा रहा है। लीक के अनुसार यह रियलमी फोन ताकतवर 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। बता दें कि इस सीरीज के अन्य दोनों मॉडल realme P4 और realme P4 Pro भी 7000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं।
realme P4x 5G फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4एक्स में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।
सामने आए लीक के अनुसार रियलमी पी4एक्स 5जी फोन को 6.72-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली पंच-होल डिस्प्ले बताई जा रही है जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं कंपनी की ओर से खुलासा किया जा चुका है कि रियलमी पी4एक्स पर 90fps gaming मिलेगी।
रियलमी ने दावा किया है कि realme P4x 5G फोन में एक साथ 18 ऐप्लिकेशन को एक साथ ओपन किया जा सकता है। इस मल्टीटास्किंग के दौरान मोबाइल हैंग नहीं होगा और ना ही लैग जैसी समस्या आएगी। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा या फिर एंड्रॉयड 15 ओएस पर ही लॉन्च होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा। बहरहाल अभी कंपनी द्वारा फोन लॉन्च डेट अनाउंस किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।
अगर आप रियलमी पी4एक्स का इंतजार ना करते कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो मिड रेंज में OPPO K13 5G, Infinix GT 30, Moto G86 Power और Samsung Galaxy M36 को कंसीडर कर सकते हैं। ओपो फोन में भी 7,000एमएएच बैटरी लगी है। सैमसंग फोन में 6 साल की लंबी अपडेट प्राप्त होगी। इनफिनिक्स और मोटोरोला फोन 4500nits ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन देते हैं। वहीं इनफिनिक्स जीटी 30 में यूजर्स को 144Hz ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है।