23 अप्रैल को आ रहा है 7200mAh बैटरी वाला realme GT 7 5G फोन, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही शेयर की स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/realme-gt-7-specs.jpg

रियलमी कंपनी इस सप्ताह 23 अप्रैल को अपना नया पावरफुल गेमिंग फोन realme GT 7 पेश करने वाली है। यह दुनिया का पहला फोन होगा जो MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। रियलमी इस नए 5जी फोन को सबसे पहले अपनी होम मार्केट चीन में पेश करेगी जो बाद में अन्य बाजारों में आएगा। ब्रांड की ओर से रियलमी जीटी 7 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सार्वजनिक कर दिए गए हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसिंग

रियलमी जीटी 7 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। यह मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जो 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह रियलमी 5जी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस पर रियलमी यूआई पर काम करेगा।

गेमिंग

realme GT 7 नए व एडवांस थर्मल डिजाइन पर बनाया गया है जिसमें “graphene fiberglass fusion” टेक्नोलॉजी वाले बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है। यह रियर पैनल आम ग्लास पैनल पर बने फोंस की तुलना में 6 गुणा बेहतर और तेज तरीके से डिवाइस हीट को बाहर निकाल सकता है। फोन में मौजूद 7700mm वैपर कूलिंग चैंबर इसकी गेमिंग परफॉर्मेंस को फास्ट बनाएगा। यह मोबाइल LPDDR5x RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करेगा।

बैटरी

कंपनी ने खुलासा कर दिया है ​कि रियलमी जीटी 7 5जी फोन तगड़ी 7,200एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। फिलहाल कंफर्म तो नहीं हो पाया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह रियलमी 5जी फोन वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा।

डिस्प्ले

realme GT 7 5G फोन को 6.8-इंच की बड़ी 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लैट ओएलईडी पैनल पर बनी BOE Q10 डिस्प्ले होगी जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6500निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ ही 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी 5जी फोन में HyperImage+ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फिलहाल सेंसर डिटेल्स ऑफिशियल नहीं हुई है लेकिन सामने आई रिपोट्स के अनुसार इसके बैक पैनल पर OIS फीचर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 मेंन सेंसर दिया जाएगा जो 8 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी जीटी 7 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अन्य फीचर्स

रियलमी जीटी 7 5जी फोन IP69 रेटिंग वाला होगा जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही यह फोन 360डिग्री NFC भी सपोर्ट करेगा। इसमें IR blaster भी मौजूद रहेगा जिससे मोबाइल फोन टीवी रिमोट का काम करेगा। अपकमिंग जीटी 7 5जी फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिए जाएंगे।

See Full Specs