7500mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन Magic 8 Lite

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/honor-magic-8-lite.jpg

ऑनर ने अक्टूबर महीने में अपनी ‘मैजिक 8’ सीरीज को पेश करते हुए Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे। ये दोनों फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर आए थे। वहीं अब कंपनी ने ग्लोबल मंच पर अपनी इसी सीरीज का मिडरेंज मोबाइल Honor Magic8 Lite पेश कर दिया है। ब्रांड द्वारा मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल कर दिए गए हैं जिसका प्राइस और सेल जनवरी में अनाउंस होगा। ​

ऑनर मैजिक 8 लाइट फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का OIS कैमरा दिया गया है जो 1/1.67-इंच सेंसर है। इसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Magic8 Lite 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Honor Magic8 Lite 5G फोन ग्लोबल मार्केट में 1200 X 2640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह ओएलइडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह बेहद ही नैरो बेजल्स वाली स्क्रीन है जिसकी ​थिकनेस केवल 1.3mm बताई गई है। यह मोबाइल Forest Green, Midnight Black और Reddish Brown कलर में बिकेगा।

ऑनर मैजिक 8 लाइट बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे 7,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस 5जी फोन को 7.5W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया है। ऑनर का कहना है कि Magic8 Lite की बैटरी हेल्थ 6 साल तक 80% से अधिक रह सकती है।

Honor Magic 8 Lite एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 9 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल जनवरी में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में कंपनी एंड्रॉयड 16 देती तो ज्यादा अच्छा रहता।

ऑनर मैजिक8 लाइट 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाने के साथ ही ​लिक्विड व टेंपरेचर प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। यह मोबाइल SGS 5-Star सर्टिफाइड है जो इसकी बॉडी को मजबूती प्रदान करता है। ब्रांड का दावा है कि अगर यह स्मार्टफोन 2.5 मीटर की उंचाई से भी अगर मॉर्बल फ्लोर पर गिरेगा तो कुछ नहीं बिगड़ेगा।

ऑनर मैजिक 8 सीरीज इंडियन मार्केट में फिलहाल नहीं लाई जाएगी। Honor Magic 8 और Magic 8 Pro सहित Magic 8 Lite भी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी। लेकिन अगर आप कोई अच्छा और लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो 25 से 30 हजार की रेंज में Vivo T4 Pro, OPPO K13 Turbo, Motorola Edge 60 Pro और iQOO Neo 10R को चेक किया जा सकता है।