10499 रुपये में 64MP कैमरा, 3D Curved AMOLED स्क्रीन और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन! 8 अप्रैल को है इंडिया लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/lava-bold-5g.jpg

भारतीय मोबाइल कंपनी लावा एक ऐसा स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो सस्ता मोबाइल चलाने वालों को काफी पसंद आ सकता है। ब्रांड की ओर से 8 अप्रैल को LAVA Bold 5G इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह सस्ता 5जी फोन होगा जो कम कीमत में 64 मेगापिक्सल कैमरा, 5000एमएएच बैटरी, 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 3डी कर्व्ड स्क्रीन और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा प्रदान करेगा। लो बजट 5जी फोन लावा बोल्ड 5जी की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

LAVA Bold 5G लॉन्च डेट

लावा ने जानकारी दी है कि वह अपना नया स्मार्टफोन 8 अप्रैल को भारतीय बाजार में उतारेगी। इस सस्ते 5जी फोन की बिक्री इसी तारीख से शुरू हो जाएगी जिसे शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। 8 अप्रैल दोपहर 12 बजे से मोबाइल की सेल शुरू हो जाएगी और इसे Sapphire Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

LAVA Bold 5G प्राइस

लावा बोल्ड 5जी फोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा जाएगा। इस फोन की कीमत 11 हजार रुपये से कम रखी जाएगी। कंपनी ने बता दिया है कि 8 अप्रैल को यह सस्ता 5जी मोबाइल 10,499 रुपये में बिकेगा। यह स्मार्टफोन का स्पेशल लॉन्च प्राइस होगा जिसमें डिस्काउंट भी शामिल होगा यानी बाद में LAVA Bold 5G फोन का रेट बढ़ सकता है। यह फोन की शुरुआती कीमत हो सकती है जिसमें 4GB RAM मिलेगी।

LAVA Bold 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : लावा बोल्ड 5जी फोन 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह सेग्मेंट का पहला 5जी फोन होगा जिसमें ऐसी स्क्रीन मिलेगी। यह सस्ता 5जी फोन पंच-होल स्टाइल वाली 6.67-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मिलती है।

प्रोसेसर : LAVA Bold 5G फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : लावा बोल्ड 5जी फोन 4जीबी रैम, 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस होगा जो सभी वेरिएंट्स की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इन्हें क्रमश: 8जीबी रैम (4जीबी+4जीबी), 12जीबी रैम (6जीबी+6जीबी) और 16जीबी रैम (8जीबी+8जीबी) की ताकत देगी।

ओएस : लावा बोल्ड 5जी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस 5जी मोबाइल में 2 जेनरेशन की ओएस अपडेट मिलेगी। यानी यह लावा मोबाइल Android 16 पर भी काम करेगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए सस्ते 5जी फोन LAVA Bold में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony सेंसर है। वहीं इसके साथ एक AI लेंस भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए लावा बोल्ड में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : लावा बोल्ड 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह किफायती 5जी फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।