
जैसा कि मालूम है प्रीमियम सेग्मेंट में एप्पल आईफोन और सैमसंग कड़े प्रतिद्वंदी हैं और इस सेग्मेंट में दोनों एक दूसरे को हर संभव मात देने की कोशिश करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और एप्पल आईफोन 8 के साथ फिर एक बार दोनों कंपनियां आमने सामने हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 को इसी माह 12 सितंबर को भारत में लॉन्च किया और 21 सितंबर से यह फोन सेल के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। वहीं एप्पल आईफोन 8, 22 सितंबर से प्रीबुकिंग के लिए गया था और आज से सेल शुरू हो चुकी है। खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों फोन की कीमत में भी बहुत ज्यादा का अंतर नहीं है। ऐसे में कंज्यूमर के सामने यह सवाल आना लाजमी है कि क्या एप्पल आईफोन 8 बेहतर है या सैमसंग लेना ही समझदारी है तो आपको बता दूं कि कई ऐसे मामले हैं जहां गैलेक्सी नोट 8, आईफोन 8 पर भारी पड़ता है। आगे हमनें 8 ऐसे ही फीचर्स का जिक्र किया है।
1. डिजाइन: सबसे पहले डिजाइन का जिक्र ही आता है। आईफोन 7 और आईफोन 8 की लुक में अंतर नहींं है। हां! पहले बैक मैटल था अब ग्लास बैक पैनल देखने को मिलेगा। वहीं यदि आप गैलेक्सी नोट 8 के डिजाइन की बात करते हैं तो काफी कुछ बदल गया है। कर्व्ड डिजाइन और इनफिनिटी डिसप्ले आपको बेहतर अहसास करांगे।

10,000 रुपये के बजट में 10 दमदार एंडरॉयड फोन जो चाइनीज नहीं हैं
2. डिसप्ले: आईफोन 8 में आपको 4.7-इंच का एचडी आईपीएस रेटीना डिसप्ले देखने को मिलेगा। छोटी स्क्रीन के बाद भी इस फोन में नीचे बड़े से हार्डवेयर बटन की वजह से यह फोन काफी बड़ा दिखाई देता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3-इंच की क्वाड एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। बड़ी स्क्रीन की वजह से नोट 8 थोड़ा ज्यादा बड़ा दिखाई देता है लेकिन चौड़ाई कम होने की वजह से हाथ में लेने में यह आपको बेहतर अहसास कराएगा।
3. नोट: सैमसंग गैलेक्सी नोट सभी फोन से इसलिए ही अलग कहा जाता है कि इसमें अपको नोट फीचर मिलता है। जबकि आईफोन 8 में यह फीचर नहीं है। वहीं नया नोट और भी अडवांस है। अब आप लॉकस्क्रीन में नोट बना सकते हैं जो कि बेहद ही शानदार है।
4. बड़ी बैटरी: एप्पल आईफोन में कंपनी ने बैटरी की जानकारी नहीं दी है लेकिन पिछले साल लॉन्च आईफोन 7 और आईफोरन 6 में आप कमजोर बैटरी की शिकायत सुन चुके हैं। ऐसे में आईफोन 8 से भी आप ज्यादा आशा नहीं कर सकते। वहीं गैलेक्सी नोट 8 में आपको 3,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो कि आईफोन 8 से काफी ज्यादा है और आपको बेहतर बैटरी बैकअप मिलेगा।
भारत में लॉन्च होने से पहले देखें शाओमी मी मिक्स 2 की एक झलक
5. कैमरा: एप्पल आइफोन 8 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर और 7-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में आपको 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलेगा। एक कैमरा कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ जै जबकि दूसरा टेलीफोटो लेंस में है जिसे एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है और दोनों कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेगा।
6. सिक्योरिटी: एप्पल आईफोन 8 में आपको सिर्फ फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा जबकि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा, आईरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन का विकल्प भी मिलेगा।
7. हेडफोन जैक और डेक्स: जैसा कि मालूम है पिछले आईफोन में कंपनी ने हेडफोन जैक को हटा दिया था और इस बार भी ऐसा ही मिलेगा। आपको कंपनी द्वारा दिए गए ईयरफोन का ही उपयोग करना होगा। वहीं सैमसंग में ईयरफोन जैक है और आप अपनी पसंद का हेडफोन उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं गैलेक्सी नोट में डेक्स फीचर है जिसके माध्यम से आप अपने फोन को डेक्स स्टेशन से कनेक्ट कर फोन का उपयोग डेस्कटॉप की तरह कर सकते हैं। यह फीचर भी आईफोन में नदारद है।
8. डुअल सिम: एप्पल आईफोन 8 में आप एक ही सिम का उपयोग कर सकते हैं जबकि नोट 8 में डुअल सिम है। इसके अलावा मैमोरी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है।
हालांकि कहा जा रहा है कि आईफोन 8 का प्रोसेसर सबसे तेज है लेकिन आपको बता दूं कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 प्रोसेसिंग के मामले में कहीं से भी पीछे नहीं है। इसके साथ ही नोट 8 में 6जीबी रैम मैमोरी मिलेगी जबकि एप्पल आईफोन 8 में 3 या 4जीबी रैम की बात कही जा रही है। वहीं दोनों फोन वाटरप्रूफ है। ऐसे में कहा जा सकता है नोट 8 आईफोन से ग्रेट है।




















