realme P4R MRP लीक! 8000mAh बैटरी और 256GB Memory वाले फोन का प्राइस आया सामने

रियलमी अनाउंस कर चुकी है कि वह इंडिया में अपनी ‘पी सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन realme P4R लेकर आ रही है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन होगा जो इसी महीने जून में भारत में लॉन्च होगा। फिलहाल ब्रांड की ओर से इस रियलमी 5G फोन की लॉन्च डेट व अन्य डिटेल्स नहीं बताई गई है लेकिन, एक ताजा लीक में बाजार में आने से पहले ही रियलमी पी4आर का बॉक्स प्राइस सामने आ गया है।
रियलमी पी4आर प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
realme P4R 5G फोन की कीमत टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अपकमिंग रियलमी फोन के बॉक्स की फोटो शेयर हुई है जिसमें मोबाइल एमआरपी 44,999 रुपये लिखा हुआ है। यह मोबाइल के टॉप वेरिएंट का प्राइस है जिसमें 6GB RAM + 256GB Storage दी गई है। गौरतलब है कि यह फोन का MRP (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) है यानी मार्केट में इसे 30 हजार से 35 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है।
फोन रिटेल बॉक्स सामने आने से एमआरपी के साथ ही रियलमी पी4आर में लगी बैटरी, चार्जिंग तकनीक, स्क्रीन, कैमरा और डायमेंशन की डिटेल्स का खुलासा भी हो गया है। realme P4R बड़ी बैटरी वाला 5G फोन होगा जिसे 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
रियलमी पी4आर 5जी फोन में 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन दिए जाने की जानकारी लीक में सामने आई है। फोन बॉक्स के अनुसार यह मोबाइल एचडी+ रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा और यूजर्स को इसमें हाई 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस मिलेगी। इस रियलमी 5जी फोन की थिकनेस 8.88mm और वजन 224 ग्राम बताया गया है।
realme P4R 5G फोन के प्रोसेसर की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन फोन बॉक्स के जरिये पता चला है कि इसमें 5300mm2 Airflow वैपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। यह हैवी परफॉर्मेंस के दौरान स्मार्टफोन में पनपी हीट को बाहर निकालने का काम करेगा जिससे मोबाइल टेम्परेचर ठंडा रहेगा। लीक के अनुसार भारतीय बाजार में यह रियलमी का नया फोन 4GB RAM और 6GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी4आर को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई फोन रिटेल बॉक्स के खुलासा हुआ है कि इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस देखने को मिल सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme P4R में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
लीक के मुताबिक रियलमी पी4आर 5जी फोन भारतीय बाजार में Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare कलर मॉडल्स में बिकेगा। फिलहाल realme P4R इंडिया लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है जिसकी जानकारी मिलते ही 91मोबाइल्स के पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा। वैसे लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर माना जा रहा है कि यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन बीते दिनों इंडिया में लॉन्च हुए realme 16T 5G की कॉपी हो सकता है, बस डिजाइन अलग होगा।