8GB RAM वाला 5G फोन 5300mAh बैटरी के साथ, लॉन्च हुआ Honor का नया स्मार्टफोन Play 80

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Honor-Play-80-5G.jpg

ऑनर ने अपनी ‘प्ले सीरीज’ का विस्तार करते हुए Honor Play 80 5G फोन लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन को सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट चाइना में उतारा गया है। यह एक लो बजट 5जी फोन है जिसे 8GB RAM, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5300mAh battery के साथ लाया गया है। ऑनर प्ले 80 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Play 80 को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइ​ल वाली डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। फोन स्क्रीन पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 16.7एम कलर सपोर्ट मिलता है। इस फोन में eBook Mode मोड मौजूद है और ब्राइटनेस को कंट्रोल करते हुए आई केयर फीचर भी दिया गया है।

ऑनर प्ले 80 5जी फोन को एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल चिपसेट 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में ARM G57 जीपीयू मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए यह Honor Play 80 5G फोन को चाइना में 5,300एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं कंपनी का दावा है कि Super Power Saving Mode में यह मोबाइल सिर्फ 10% बैटरी बचने पर भी 65 का स्टैंड बाय टाइम दे सकता है और इतनी कम बैटरी में तकरीबन 3.47 घंटे का कॉलिंग टाइम मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह ऑनर का 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो 10x digital zoom पर फोटो खींच सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Play 80 5G स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। फोन कैमरा के साथ Portrait mode, slow motion और time-lapse के साथ ही voice-activated और AI फोटोग्राफी की जा सकती है।

ऑनर प्ले 80 5जी स्मार्टफोन शॉक एब्जॉर्बर ड्रॉप रजिस्टेंस बॉडी पर बना है जो जमीन पर गिरने के बाद भी बिना डैमेज के सुरक्षित रह सकता है। इस मोबाइल में रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी मौजूद है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है।

चाइना में Honor Play 80 5G फोन को कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में जहां 4GB RAM के साथ 128GB storage दी गई है वहीं अन्य वेरिएंट 6GB RAM के साथ 128GB और 256GB मेमोरी सपोर्ट करते है। फोन का टॉप वेरिएंट 8GB RAM वाला जिसमें 256GB storage लगी है। चीन में इस सस्ते 5जी फोन को blue hues और black बेचा जाएगा जिसका प्राइस सामने आना बाकी है।