प्राइस बढ़ने से पहले 7000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले 5G फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट! जानें कहां से खरीदें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/moto-g57-power-india-launch-date-24-november-7000mah-battery-snapdragon-6s-gen-4-chipset.jpg

मोबाइल फोन महंगे हो रहे हैं और सभी कंपनियां अपने स्मार्टफोंस के रेट बढ़ा रही है। मोटोरोला ने भी अपनी ‘जी सीरीज’ के फोन पर प्राइस हाइक अनाउंस कर दिया है। लेकिन इन सबके बीच कंपनी के सस्ते स्मार्टफोन Motorola G57 Power को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। यह 7000mAh Battery, 50MP Camera और 8GB RAM वाला 5जी फोन है जिसे छूट के साथ परचेज किया जा सकता है।

मोटोरोला जी57 पावर 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन इन दिनों कंपनी इसपर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित कंपनी वेबसाइट पर भी यह मोबाइल छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जिसका फायदा सिर्फ मार्च महीने में ही मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर ICICI और Axis बैंक कार्ड से फोन खरीदने पर यह 1 हजार रुपये की छूट मिलेगी। वहीं कंपनी वेबसाइट पर HDFC और SBI कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल से Motorola G57 Power 5G फोन महंगा हो रहा है और इसका प्राइस बढ़कर 15,999 रुपये हो जाएगा। यानी अगर अभी इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जाता है तो इसका इफेक्टिव प्राइस 13,999 रुपये पड़ेगा। देखा जाए तो इस सस्ते 5जी फोन को 2 हजार रुपये कम रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। डील की डिटेल जानने या ​ऑफर में फोन खरीदने के लिए क्लिक करें : मोटोरोला / फ्लिपकार्ट

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। यह स्मार्टफोन 7000mAh battery पर लॉन्च हुआ था जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 15 घंटे, 18 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 33W TurboPower चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Motorola G57 Power 5G फोन 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050-निट हाई ब्राइटनेस मिल जाती है। इस स्क्रीन की सुरक्षा Gorilla Glass 7i द्वारा की गई है। साथ ही फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H की मजबूती के साथ आया है। जो इसे पानी के छींटों और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है।

इस मोटोरोला स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीय है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस 5जी फोन में 8GB LPDDR4X RAM दी गई है। जिसे RAM Boost के जरिए 24GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है।

यह सस्ता 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 मेन सेंसर दिया गया है जो 119.5° फील्ड ऑफ व्यू वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola G57 Power 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

See Full Specs