8GB RAM वाला Vivo 5G फोन मिल रहा लॉन्च प्राइस से 2700 रुपये सस्ता! इसमें है 32MP Selfie कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/yivo-y300-deal.jpg

8GB RAM वाला 5G फोन 20 हजार रुपये से भी सस्ता बिक रहा है। पिछले साल Vivo Y300 5G फोन इंडिया में 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 32MP Selfie कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और 16GB RAM की ताकत दी गई है। यही 5जी स्मार्टफोन अब इन दिनों 19,299 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। बिना किसी बैंक कार्ड के ही इसे सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y300 5G प्राइस

Vivo Y300 5G लॉन्च प्राइस प्राइस ड्रॉप डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹21,999 ₹1,000 ₹1,500 ₹19,499

बताते चलें कि यह फोन का सेलिंग प्राइस है जिसके लिए ग्राहकों को किसी भी स्पेशल बैंक क्रेडिट कार्ड का जुगाड़ करने की जरूरत नहीं। यह ​रेट सभी को मिलेगा। वीवो वाई300 5जी फोन को सस्ते प्राइस पर खरीदने के लिए या ऑफर डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Vivo Y300 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

वीवो वाई300 5जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी पंच-होल स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले ई4 एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1800nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है तथा इस 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस

Vivo Y300 5G फोन एंड्ररॉयड आधारित Funtouch OS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.95GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

यह वीवो का 5जी फोन को इंडियन मार्केट में 8जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत देता है। यह वीवो फोन LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जो Sony IMX882 सेंसर है। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Vivo Y300 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। गौर​तलब है कि इस प्राइस रेंज में चुनिंदा ऐसे स्मार्टफोन है जो इतनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

Vivo Y300 5G फीचर्स

Vivo Y300 5G कंपटीशन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
realme Narzo 80 Pro 19,999 रुपये
iQOO Z10 21,999 रुपये
Motorola Edge 60 Stylus 22,999 रुपये
vivo Y300 Price
Rs. 25,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs