8GB RAM वाला 5G फोन खरीदें सस्ते में! OPPO K14x 5G लॉन्च से पहले मिल रहा K13x पर डिस्काउंट!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/oppo-k13x.jpg

ओपो अनाउंस कर चुकी है कि वह इसी महीने आने वाली 10 फरवरी को इंडिया में अपना नया OPPO K14x 5G फोन लॉन्च करेगी। यह लो बजट मोबाइल फोन होगा जिसे 15 हजार से कम प्राइस पर लाया जाएगा। इस नए ओप्पो मोबाइल के बाजार में आने से पहले कंपनी ने अपने OPPO K13x 5G फोन पर डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। ओपो के13एक्स को फ्लिपकार्ट पर बेहद सस्ते रेट पर बेचा रहा है।

ओपो का 8GB RAM वाला 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 1730 रुपये तक की छूट के साथ पाया जा सकता है। यह ओपो के13एक्स का टॉप वेरिएंट है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इस मॉडल का सेलिंग प्राइस 15,999 रुपये है। लेकिन Flipkart SBI या Flipkart Axis बैंक कार्ड से शॉपिंग करने पर डायरेक्ट 1,730 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। इससे फोन का इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 14,269 रुपये पड़ेगा।

उपरोक्ट डिस्काउंट के लिए तो फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव कार्ड की जरूरत पड़ेगी लेकिन कंपनी ने आपके और हमारे जैसे आम ग्राहक के लिए भी 1,000 रुपये की डिस्काउंट स्कीम निकाली है। फोन परचेज करते वक्त SBI, ICICI, Axis, HDFC, BOB और Kotak बैंक के किसी भी कार्ड से पेमेंट करने पर 1 हजार रुपये की छूट मिलेगी। यह डिस्काउंट क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों पर अप्लाई होगा। इस छूट के बाद 8GB RAM 5G फोन OPPO K13x का रेट 14,999 रुपये पड़ेगा।

OPPO K13x 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 360° Damage-Proof Armour बॉडी पर बना है जिसमें AM04 aluminum alloy फ्रेम का इस्तेमाल किया है। यह ओपो मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है और कंपनी ने IP65 रेटिंग के साथ पेश किया है। फोन की स्क्रीन पर Splash और Glove Touch का सपोर्ट भी मिलता है।

ओपो के13एक्स 5जी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह ओपो मोबाइल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत देती है।

फोटोग्राफी के ​लिए OPPO K13x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OV50D सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो के13एक्स में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए इस 5जी ओपो मोबाइल में तगड़ी 6000mAh Battery लगाई गई है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे के करीब आ चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 71 मिनट का समय लिया।

OPPO K14x 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल भी 15 हजार की रेंज में आएगा जो Ice Blue और Prism Violet कलर में बिकेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी मिलेगी जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125निट्स ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी गई है। फोन स्पेक्स और प्राइस के लिए अभी मोबाइल लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।