
फ्लैगशिप किलर नाम से मशहूर वनप्लस 5 तथा वनप्लस 3टी को अनेंको आर्कषक आॅफर्स के साथ खरीदने को मौका लेकर आई है ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया। अमेज़न की ओर से ‘वनप्लस सुपर सेलर वीक‘ का अयोजन किया जा रहा है जिसमें वनप्लस के ये दोनों दमदार फोन विशेष कीमतों पर छूट तथा आॅफर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला वेरिएंट भी बिक्री के लिए लिस्ट होगा।
एक्सक्लूसिव: सितंबर में लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज भारत में
वनप्लस सुपर सेलर वीक अमेज़न इंडिया द्वारा 5 दिनों के लिए आयोजित की जा रही है, जो आज 21 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। इस सेल का सबसे बड़ा आर्कषण होगा 8जीबी रैम तथा 128जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस 5 का स्लेट ग्रे वेरिएंट। अमेज़न की इस सेल के इस हाईएंड डिवाईस को महज़ 37,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

इसी तरह वनप्लस 3टी पर भी 2,000 रुपये की फ्लैट छूट दी रही है जिसके बाद इस फोन को 27,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट जा रहा है तथा साथ ही अमेरिकन एक्सप्रैस के कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।
लॉन्च हुआ विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
अमेज़न की इस सेल के अलावा यदि वनप्लस की आॅफिशियल वेबसाइट से वनप्लस 5 या वनप्लस 3टी को खरीदा जाता है तो वनप्लस की मुफ्त टीशर्ट, अमेज़न प्राईम क्रेडिट तथा 50 प्रतिशत छूट के साथ फोन के फ्लैप कवर मिल रहे हैं। यही नहीं वनप्लस के फोन की खरीदारी पर वोडाफोन ग्राहकों को बंडल आॅफर भी दिया जा रहा है।


















