
जैसा कि हर बार देखा जाता है सेल पर आते ही शाओमी डिवाईस चंद सेकेंड में ही आउट आॅफ स्टॉक हो जाते हैं। मी ए1 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सेल पर आते ही यह फोन सोल्ड आउट हो गया। हालांकि कई लोग अब भी इस फोन के लिए लाईन में लगे हैं। अब यह फोन 19 सितंबर को सेल के लिए जाएगा। यदि आप आॅनलाइन से इस फोन की खरीदारी नहीं कर पाए हैं और फोन को आज ही लेना चाहते हैं तो उसका भी उपाय है। शाओमी का यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। लॉन्च के दिन ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि शाओमी मी ए1 एक ही दिन आॅनलाइन और आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
हालांकि आॅफलाइन स्टोर से शााओमी मी ए1 की खरीदारी के लिए आपको 500 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे लेकिन फोन के लिए इंतजार नहीं करना होगा। आॅफलाइन में यह फोन बड़े रिटेल चेन के अलावा छोटे रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध है। मी ए1 को आप संगीथा मोबाइल, पूर्वीका मोबाइल, हॉटस्पॉट, बिक सी, लॉट, क्रोमा, ई जोन, माई जी, 3जी, विजय सेल्स और यूनिवर्सेल सहित 12 रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा शाओमी प्रीफर्ड पार्टनर स्टोर से भी इसे लिया जा सकता है। आॅफलाइन स्टोर पर फोन की कीमत 15,499 रुपये है।

शाओमी मी ए1 में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा है। एक 12-मेगापिक्सल वाईड एंगल सेंसर और दूसरा 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है लेकिन इसमें गूगल एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन है। जहां फोन को अगले दो साल तक एंडरॉयड ओएस अपडेट मिलते रहेंगे।

शाओमी मी ए1 में 1080 x 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए फोन को गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट आधारित है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
शाओमी मी मिक्स की 5 खूबियां और 5 खामियां, जानें क्या है हिट और क्या किया मिस
दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही वाईफाई, इंफ्रारेड तथा ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन में आईआर ब्लास्टर भी है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इस फोन को 3,080 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। शाओमी मी ए1 ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।





















