
अपने स्टाईल और डिजाईन के दम पर पूरे विश्व में नाम कमाने वाले स्मार्टफोन मी मिक्स का नेक्स्ट वर्ज़न मी मिक्स 2 आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च होने के कुछ ही सप्ताह बाद इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाना, देश में शाओमी की फैन फॉलोइंग को दर्शाता है। शाओमी के इस हाईएंड डिवाईस को देश में 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा 17 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को एक्सक्लूसिव प्री-व्यू सेल के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं नंवबर के पहले सप्ताह से यह फोन फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
शाओमी रेडमी नोट 5 में होगा बेज़ल लेस डिसप्ले, इसकी कीमत भी होगी कम
शाओमी मी मिक्स 2 अपने डिजाईन और लुक के लिए जाना जाता है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को भी मी मिक्स की ही तरह सेरेमिक बॉडी पर बनाया गया है। फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलस्क्रीन 2.0 एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन बेज़ल लेस तकनीक पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95प्रतिशत का है। फोन के उपरी तथा साईड पैनल की ओर कोई भी बेज़ल मौजूद नहीं है तथा इसके फ्रंट पैनल पर आपको कोई भी फिजिकल बटन देखने को नहीं मिलेगा।

शाओमी की ओर से इस फोन को एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड ओरियो रेडी है। मी मिक्स 2 क्वालकॉम के सबसे तेज माने गए चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर रन करता है। देश में इस फोन का 6जीबी रैम मॉडल लॉन्च किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ इंडियन मार्केट में उपलब्ध होगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 540जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यहां भी मी मिक्स 2 अन्य स्मार्टफोन्स से अलग है। फोन में सेल्फी कैमरा फ्रंट पैनल के नीचले हिस्से में दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है जो फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी हिस्से में न होकर नीचे की ओर है। वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर दिया गया है।

मी मिक्स 2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3.0 क्विक चार्ज तकनीक से लैस 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इस फोन को 35,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
4जी और मोबाईल के बाद अब बैंकिंग सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में जियो



















