मोटो दे रहा है दिवाली स्पेशल आॅफर, चार फोन की कीमत में भारी कटौती

Join Us icon

दिवाली आते ही डिस्काउंट्स और आॅफर्स की बरसात हो जाती है। आज कल सबसे ज्यादा चलन मोबाइल का है ऐसे में सबसे ज्यादा आॅफर्स इन्हीं पर देखने को मिलता है। सैमसंग और शाओमी के बाद अब लेनोवो ब्रांड मोटो ने भी डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी ने दिवाली को देखते हुए चार मोटो स्मार्टफोन्स पर लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट देने की बात कही है। मोटो ने स्पेशल दिवाली आॅफर की घोषणा की है जिसके तहत फोन की कीमत में कमी के साथ नए ईएमआई और डाटा बेनिफिट की भी घोषणा की गई है।

मोटो का स्पेशल दिवाली आॅफर 14 अक्टूबर से शुरू होगा जो 21 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान उपभोक्ता मोटो ई, मोटो जी5, मोटो एम और मोटो ज़ेड2 प्ले पर आॅफर्स दिए जा रहे हैं। हालां​कि इन आॅफर्स का लाभ सिर्फ आॅनलाइन यूजर ही उठा पाएंगे। कंपनी ने एक ट्विट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। आॅफर्स को लेकर मोटो इंडिया ने अपने अपने ट्विटर पेज पर एक छोटा सा ​वीडियो अपलोड किया है।

7,000 रुपये के बजट में 10 बेहतरीन फोन जिसमें है 3जीबी रैम के साथ 4जी सपोर्ट

मोटो के इस स्पेशल दिवाली आॅफर में मोटो को सिर्फ 8,199 रुपए में खरीदा जा सकता जबकि इसकी वास्तविक कीमत 8,999 रुपए है। इसी तरह कंपनी मोटो जी5 पर 1,600 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस फोन की वास्तविक कीमत 12,599 रुपये है जबकि आॅफर में आप इसे 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सबसे बड़ी छूट मोटो एम पर दी जा रही है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है लेकिन दिवाली स्पेशल आॅफर के तहत आप महज 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं कंपनी ने मोटो ज़ेड2 प्ले पर भी आॅफर रखा है। 29,999 रुपये वाला यह फोन आॅफर में 29,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

6जीबी रैम वाला शाओमी मी मिक्स 2 लॉन्च, इसमें है बेज़ल लेस डिसप्ले और सबसे ताकतवर प्रोसेसर

जैसा कि उपर ही बताया है कि फोन के साथ डाटा बंडल आॅफर है। यदि आप रिलायंस जियो यूजर हैं तो आप 100जीबी तक के 4जी डाटा का लाभ ले सकते हैं। इससे पहले भी कंपनी ने दशहरा के दौरान मोटो के लगभग सभी फोन पर कीमत में कटौती की घोषणा की थी।