
पिछले माह लेनोवो अधिकृत कंपनी मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन मोटो एक्स4 को बर्लिन में प्रदर्शित किया था। मीड बजट के इस शानदार स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने ईशारा कर दिया था कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जाएगा। वहीं अब एक ट्वीट के माध्यम से मोटोरोला ने मोटो एक्स4 की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला ने बता दिया है कि मोटो एक्स4 स्मार्टफोन 13 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
6जीबी रैम और 6-इंच स्क्रीन के साथ हुआवई ने लॉन्च किए दो शानदार फोन, मेट 10 और मेट 10 प्रो
मोटो इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकांउट के माध्यम से इस बात का खुलासा किया है। 13 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहे मोटो एक्स4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ग्लास पैनल पर पेश किया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। ग्लास पैनल होने के साथ ही यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा।

मोटो एक्स4 में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है। माना जा रहा है कि भारत में यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो पर लॉन्च होगा जिसके साथ यह 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 508 जीपीयू भी दिया गया है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
ज़ोलो के इस फोन पर मिल रही है भारी छूट, 2जीबी रैम, वोएलटीई सपोर्ट और कीमत सिर्फ 4,999 रुपये
डुअल सिम, 4जी सपोर्ट के साथ ही मोटो एक्स4 में फिंगरप्रिंट सेंसर व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। जहां तक कीमत की बात है तो भारतीय बाजार में इस फोन को तकरीबन 30,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।




















