
पिछले दिनों मोटोरोला ने एक ट्वीट के माध्यम से कंपनी के आगामी स्मार्टफोन मोटो एक्स4 की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया था। मोटो इंडिया ने बताया था कि यह फोन 13 नवंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब एक लीक के माध्यम से इस फोन की कीमत भी सामनें आ गई है। इस लीक में फोन के रिटेल बाक्स की ईमेज़ को शेयर किया गया है, जिसपर फोन का एमआरपी अंकित है।
डील एन टेक वेबसाइट ने इस ईमेज को अपनी खबर में शेयर किया है। इस ईमेज में मोटो एक्स4 का रिटेल बॉक्स दिखाया गया है। इस बॉक्स से एक ओर जहां फोन के वेरिएंट की जानकारी मिली है कि यह फोन ब्लैक कलर में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा, वहीं दूसरी ओर इस वेरिएंट की कीमत भी पता चली है। इस बॉक्स पर मोटो एक्स4 के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये बताई गई है।

बहरहाल भारत में मोटो एक्स4 कितने रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होगा यह अभी साफ नहीं कहा जा सकता। मोटो एक्स4 की बात करें तो यह फोन ग्लास पैनल पर पेश किया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। ग्लास पैनल होने के साथ ही यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा। इस फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है।
सचिन तेंदुलकर के स्मार्टफोन एसआरटी की कीमत में हुई 5,000 रुपये से भी ज्यादा की कटौती
भारत में यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ यह 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 508 जीपीयू भी दिया गया है।फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम, 4जी सपोर्ट के साथ ही मोटो एक्स4 में फिंगरप्रिंट सेंसर व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।


















