लॉन्च से पहले ही फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ मोटो एक्स4

Join Us icon

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने घोषणा कर दी थी कि आने वाली 13 नवंबर को कंपनी भारत में मोटो एक्स4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कुछ दिनों पहले एक लीक में इस फोन का रि​टेल बॉक्स भी सामनें आया था, जिससे मोटो एक्स4 की अनुमानित कीमत की जानकारी मिली थी। वहीं अब फोन लॉन्च से तकरीबन एक सप्ताह पहले शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने भी अपने वेबपेज पर ​मोटो एक्स4 को लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है मोटो एक्स4 की सेल फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव होगी।

मोटो एक्स4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है। हो सकता है कि यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर लॉन्च होगा तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 508 जीपीयू देखने को मिलेगा।

moto-x4-4

भारत में इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज पर उतारा जा स​कता है तथा फोन की मैमोरी को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम, 4जी सपोर्ट तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि मोटोरोला अपने इस फोन के 1 से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है जिनमें अलग अलग रैम तथा स्टोरेज देखने को मिले। वहीं मोटो एक्स4 के​ लीक हुए रिटेल बॉक्स की बात करें तो इस बॉक्स पर मोटो एक्स4 के 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये लिखी गई थी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 13 नवंबर का इंतजार करना होगा।