
शाओमी ने कुछ ही समय में भारत में अपनी अनूठी पहचान बना ली है। कम बजट वाला सेग्मेंट हो या फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी अपने डिवाईसेज़ के साथ नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले हफ्तें शाओमी ने भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करते हुए रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट स्मार्टफोन पेश किए थे। कम बजट में पेश किए गए इन दोनों फोन मॉडल को आज पहली सेल के लिए उपलब्ध कराया गया और शाओमी की रीत निभाते हुए कुछ ही मिनटों में इन दोनों ही मॉडल्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई
सिर्फ 899 रुपये में लॉन्च हुआ सेल्फी कैमरे वाला फोन, बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर
शाओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है और बताया है कि रेडमी वाई 1 के दोनों मॉडल आज अपनी पहली सेल की शुरूआत होने पर सिर्फ 3 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए। सिर्फ 3 मिनट में इन दोनों मॉडल्स को मिलाकर 1,50,000 ये भी ज्यादा हैंडसेट को लोगों के खरीदा है। रेडमी वाई1 फोन की सेल शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर हुई थी।
#RedmiY1 & Redmi Y1 Lite: >150K units sold in ~3 mins across @amazonIN and https://t.co/lzFXOcGyGQ ??
Thank you Mi Fans for your love and support. ? Next sale is on 15th Nov at 12 noon!
#LoveYourSelfie pic.twitter.com/sNxeSkGDin— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) November 8, 2017
रेडमी वाई1 में गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन यूआई एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। वहीं वाई1 लाइट क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।
चीनी कंपनियों को टक्कर देने इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया अपना पहला एंडरॉयड स्मार्टफोन
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। डुअल सिम के साथ फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी रेडमी वाई1 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं रेडमी वाई1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।
शाओमी के इस फोन के दोनो मॉडल्स की अगली सेल 15 नवंबर को होगी।



















