दिसंबर में लॉन्च हो सकता है शाओमी का बेजल लेस डिसप्ले वाला फोन रेडमी 5, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

खबर है कि कल शाओमी भारत में रेडमी 5ए को लॉन्च कर सकती है। वहीं पिछले कई माह रेडमी नोट 5 के लॉन्च को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसी बीच आज शाओमी के एक और फोन की खबर मीडिया में चर्चा बनी है। प्राप्त सूचना के अनुसार शाओमी जल्द ही रेडमी 5 को लॉन्च कर सकती है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती कि कंपनी ने इसे नए ​स्क्रीन ट्रेंड के साथ लॉन्च कर सकती है।

इस फोन की जानकारी स्लैशलीक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें कंपनी ने फोन के फोटोग्राफ से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी दी है। खबर के अनुसार शाओमी रेडमी 5 को चाइनीज टेलीकॉम साइट पर देखा गया है। इस फोन को 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5.7—इंच की एचडी+ स्क्रीन होने की उम्मीद है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,440×720 पिक्सल हो सकता है।

6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर का बेज़ल लेस स्मार्टफोन वी10, जानें कब आएगा भारत

इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और फान में आपको 4जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होने की उम्मीद है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी होगा।

आ रहा है नोकिया 9, क्या एप्पल-सैमसंग की होगी छुट्टी

फोटोग्राफी की बात की जाए तो शाओमी रेडमी 5 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ​वेबसाइट पर लिस्ट किए गए फोन में चार्जिंग व कनेक्टिविटी के लिए मासइक्रो यूएसबी दिया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह शाओमी के बजट श्रेणी का फोन होगा। क्योंकि उंचे रेंज के फोन में कंपनी यूएसबी टाइप सी का उपयोग करती है।

शाओमी रेडमी 5 को कंपनी 3,300 एमएएच की बैटरी के साथ पेश कर सकती है। हालांकि इससे पहले पेश किए गए शाओमी रेडमी 4 में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई थी। वहीं अच्छी बात है कि फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। आज के लीक में यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन 10 दिसंबर से चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है जहां इसकी शुरुआती कीमत 13,000 रुपये के आसा पास होने की उम्मीद है।

हाल में ही शाओमी इंडिया ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि 30 नवंबर को कंपनी भारत का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि शाओमी द्वारा इस फोन के नाम का जिक्र तो नहीं किया गया है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी रेडमी 5ए को लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले ही इस फोन को चीन में लॉन्च किय गया था और अब यह भारत में उपलब्ध होने वाला है।