शाओमी रेडमी 5ए

Join Us icon

शाओमी रेडमी 5ए प्राइस इन इंडिया
शाओमी रेडमी 5ए, 2जीबी रैम 16जीबी मैमोरी- 4,999 रुपये
शाओमी रेडमी 5ए, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 6,999 रुपये

कुछ माह पहले ही शाओमी ने चीन में रेडमी 5ए मॉडल को पेश किया था। यह फोन शाओमी रेडमी 4ए का ही अपग्रेड संस्करण है और स्पेसिफिकेशन भी लगभग समान हैं। वहीं लुक के मामले में भी यह फोन बहुत अलग नहीं है। अब यह फोन भारत में भी लॉन्च हो गया है। इसे फोन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसे भारत का फोन कहा है। इससे स्पष्ट हो गया था कि यह मेड इन इंडिया फोन होगा। चलिए हम बताते हैं इस फोन सारे स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और इंडिया में शाओमी रेडमी 5ए का प्राइस। भारतीय मोबाइल बाजार में यह फोन 7 दिसंबर से सेल होगा।

डिजाइन
शाओमी रेडमी रेडमी 5ए की तरह रेडमी 5ए भी एक कॉम्पैक्ट फोन है जो पकड़ने में काफी आरामदायक है। फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है जबकि बैक पैनल पॉलिकार्बोनेट प्लास्टि का है। मैट फिनिश वाला इसका बैक पैनल बिल्कुल मैटल का अहसास कराएगा। इसका वजन मात्र 138 ग्राम है ऐसे में हाथ में इसे लंबे समय तक रख सकते हैं। फोन में स्क्रीन के नीचे तीन एंडरॉयड बटन हैं जबकि साइड पैनल में आपको हार्डवेयर बटन मिलेंगे। डिजाइन अच्छा है लेकिन नयापन नहीं कहा जाएगा।

डिसप्ले
शाओमी रेडमी 5ए में आपको 5-इंच की स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (1280×720 पिक्सल)। इस रेंज में यह एक अच्छा रेजल्यूशन कहा जएगा लेकिन कमी यह कही जा सकती हे कि कंपनी ने लेमिनेशन की जानकारी नहीं दी है।

हार्डवेयर
शाओमी रेडमी 5ए को कंपनी ने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसका दूसरा मॉडल 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर
यह फोन मी यूआई 9.1 पर कार्य करता है जो  एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। चुंकि ओरियो आ गया है ऐसे में यह फोन यदि नए आॅपरेटिंग सिस्टम पर होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

कैमरा
फोटोग्राफी के के मामले में भी यह फोन कम नहीं कहा जाएगा। रेडमी 5ए में आपको 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसे एफ/2.2 अपर्चर के साथ पेश किया है और इसके साथ आॅटो फोकस सपोर्ट है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसका उपयोग आप सेल्फी के अलावा वीडियो चैट के लिए भी कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 5ए में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन में दो सिम स्लॉट के साथ अलग से माइक्रोएसडी कार्ड सलॉट है। आप दो सिम का उपयोग मैमोरी कार्ड के साथ कर सकते हैं। वहीं फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ और आईआर ब्लास्टर मिलेगा। आईआर ब्लास्टर के माध्यम से आप फोन से टीवी और एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

बैटरी
शाओमी रेडमी 5ए को कंपनी ने 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। यह थोड़ी कमी कही जाएगी। क्योंकि पिछला मॉडल रेडमी 4ए 3,120 एमएमएच बैटरी के साथ उपलब्ध है। हालांकि कंपनी ने फास्ट चार्जिंग की जानकारी नहीं दी है।

शाओमी रेडमी 5ए के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलशाओमी रेडमी 5
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.0 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनएचडी (720 x 1,280 पिक्सल)
प्रोटेक्शननहीं
स्क्रीन टाइपआईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
प्रोसेसर1.4गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स ए53 क्वाडकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसरएड्रीनो 308
मैमोरी
रैम2जीबी/3जीबी
इंटरनल मैमेरी16जीबी/32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.1.1नुगट)
यूआईमीयूआई 9
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता3,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीनहीं
यूएसबी ओटीजीहां
जायरोस्कोपहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरनहीं
इंफ्रारेडहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन140.4 X 70.1 X 8.4एमएम
वज़न137ग्राम
कलरगोल्ड, डार्क ग्रे