लेनोवो के8 प्लस

Join Us icon

लेनोवो के8 प्लस प्राइस इन इंडिया
लेनोवो के8 प्लस, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 9,999 रुपये
लेनोवो के8 प्लस, 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 10,999 रुपये

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारतीय बाजार में सबसे पहले के8 नोट को पेश किया था। डुअल कैमरे वाला यह फोन काफी लोकप्रिय हुआ। इस फोन की लोकप्रियता से उत्साहित कंपनी ने इसका एक और सस्ता संस्करण लेनोवो के8 प्लस को भी उतारा है। सपेसिफिकेशन के मामले में दोनों फोन में थोड़ा बहुत का अंतर है लेकिन अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में भी आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। भारत में यह फोन दो अलग—अलग रैम वेरियंट के साथ उपलब्ध है जहां फोन का प्राइस 9,999 रुपये से शुरू है। लेनोवो के8 प्लस को आप आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। लेनोवो के8 प्लस की मुख्य यूएसपी फोन का डुअल रियर कैमरा तथा इसका स्टॉक एंडरॉयड पर आधारित होना है।

डिजाइन
लेनोवो के8 प्लस की बॉडी मैटल की बनी है। फोन की बिल्ट क्वालिटी शानदार है और अपने आकार की वजह से आसानी से हथेली में समा जाता है। दाएं पैनल में आपको वॉल्यूम और पावर बटन मिलेगा जबकि बाएं पैनल में कंपनी ने हॉट म्यूजिक की दिया है। आप चाहें तो इस पर दूसरे ऐप्स भी सेट कर सकते हैं। फोन के पिछले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई देगा।

डिसप्ले
लेनोवो के8 प्लस में आपको 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1,920 पिक्सल है। इस रेंज में यह रेजल्यूशन बहुत अच्छा कहा जाएगा। वहीं स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन प्राप्त है जो इसे छोटे मोटे खंरोंच से बचाते हैं और मजबूती प्रदान करते हैं।

हार्डवेयर
हार्डवेयर के मामले में यह फोन शानदार है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक एमटी6757 हेलियो पी25 चिपसेट पर पेश किया है। लेनोवो के8 प्लस में 2.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे दो रैम वेरियंट में लॉन्च किया है। हालांकि दोनों के साथ आपको मैमारी वही मिलेगी। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का का उपयोग कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर
जैसा की हमनें पहले ही बताया लेनोवो के8 प्लस को स्टॉक एंडरॉयड के साथ नुगट वर्ज़न पर पेश किया गया है। इसमें आपको प्यारे एंडरॉयड मिलेगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि जल्द ही इसे ओरियो अपडेट मिलेगा और आगे भी कंपनी ने इसे अपडेट कर सकती है।

कैमरा
फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ आपको बोके इफेक्ट और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इस रेंज में बहुत कम ही फोन डुअल कैमरे में उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी
लेनोवो के8 प्लस रियल डुअल सिम फोन है। अर्थात आप डुअल सिम के साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिलेंगे

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है।

लेनोवो के8 प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडललेनोवो के8 प्लस
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.2 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफुल एचडी (1080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3
स्क्रीन टाइपआईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलमीडियाटेक एमटी6757 हेलियो पी25
प्रोसेसर2.5गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसरमाली- टी880 एमपी2
मैमोरी
रैम3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमराडुअल कैमरा, 13-मेगापिक्सल+5-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.1.1(नुगट)
यूआईस्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता4,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईनहीं/नहीं
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीनहीं
यूएसबी ओटीजीहां
जायरोस्कोपहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन147.9 X 73.7 X 9एमएम
वज़न165ग्राम
कलरफाइन गोल्ड, वेनोम ब्लैक