
अपने डुअल कैमरे को लेकर चर्चा में रहे जियोनी एस9 को आज चीन में लॉन्च के साथ ही आॅफिशल कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी की एस सीरीज़ के तहत लॉन्च हुए स्मार्टफोन एस9 के साथ कंपनी ने अपने डुअल रियर कैमरा के एक वेरिएंट को मार्केट में उतार दिया है। चीनी बाज़ार में इस फोन की कीमत करीब 24,700 रुपये है।
फीचर और स्पेसिफिकेशन्स् के मामले में इस फोन को बेहतर कहा जा सकता है। आइये जानते हैं क्या है एस9 की खासियत :
नया एस9 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम के साथ 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू लगाया गया है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसका डुअल रियर कैमरा। एस9 के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है।
साथ ही सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है।
अच्छे विजुअलस् के लिए एस9 में एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 1920×1080 पिक्सल्स में 5.5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है।

नया जियोनी एस9 स्मार्टफोन एमिगो ओएस 3.2 स्किन के साथ एंडरॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
स्टोरेज के नाम पर इस फोन में 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
अच्छे बैटरी बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएच की बैटरी दी गई है तथा 154.2 × 76.4 × 7.4 एमएम डायमेंशन्स के साथ एस9 का वजन 168.2 ग्राम है, जो फोन का यूज आरामदेह बनाता है।
4जी वोएलटीई सपोर्टिड एस9 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के नाम पर वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फ़ीचरस् मौज़ूद हैं।
20 एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5 लॉन्च
इसके अलावा फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास डिवाइस व कंपास जैसे सेंसर भी हैं।
जियोनी एस9 ब्लैक, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में आगामी 25 नवंबर से चीन में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। परंतु विश्व के बाकी बाज़ारों में इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कपंनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।



















