शाओमी रेडमी नोट 5

Join Us icon

शाओमी रेडमी नोट 5 प्राइस इन इंडिया
शाओमी रेडमी नोट 5, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 12,999 रुपये अनुमानित
शाओमी रेडमी नोट 5, 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 13,999 रुपये अनुमानित
शाओमी रेडमी नोट 5, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 15,999 रुपये अनुमानित

शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन है। इस फोन को कंपनी ने वर्ष 2017 के शुरुआत में ही लॉन्च किया था। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और शानदार डिजाइन की बदौलत पूरे साल यह फोन चर्चा में रहा। वहीं अब इसके नए संस्करण शाओमी रेडमी नो 5 का भी इंतजार काफी बेसब्री से मोबाइल यूजर कर रहे हैं। इस फोन को लेकर अब तक कई खुलासे किए गए और काफी स्पेसिफिकेशन उजागर हो चुके हैं। लीक्स के आधार पर आगे हमनें शाओमी रेडमी नोट 5 के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

डिजाइन
खबर है कि शाओमी इस बार नए रेडमी नोट 5 को नए डिजाइन ट्रेंड पर पेश कर सकती है। लीक में दी गई जानकारी के अनुसार फाने को होम पैनल पर बेज़ल लेस स्क्रीन होगी ऐसे में कोई भी बटन देखने को नहीं मिलेगा। फोन के दाएं पैनल पर पावर की और वाल्यूम रॉकर हो सकते हैं वहीं बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और मी का लोगो देखने को मिल सकता है। इस फोन का डायमेंशन 158.5 x 75.45 x 8.05 एमएमए हो सकता है तथा वजन वजन 179.5 ग्राम तक होने की उम्मीद है।

डिसप्ले
वैसे तो कुछ लीक में दावा किया गया है कि रेडमी नोट 5 को शाओमी द्वारा 5.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन हाल के दिनों में जो लीक आए हैं उसके अनुसार यह फोन 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले 5.99-इंच की स्क्रीन से लैस होगा जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2,160 x 1,080 पिक्सल हो सकता है।

हार्डवेयर
हार्डवेयर के मामले में शाओमी रेडमी नोट 5 रेडमी नोट से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के बजाए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर पेश कर सकती है। वहीं कुछ लीक में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चीपसेट की बात कही गई है। हालांकि पिछले साल की तरह इस साल भी तीन मैमोरी आॅप्शन होगा। कंपनी की ओर से इसे 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में पेश किया जा सकता है। 16जीबी और 2जीबी रैम मैमोरी को हटाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर
लीक के मुताबिक यह फोन एमआईयूआई 9 पर कार्य करेगा हो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करेगा।

कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में भी नोट 5 काफी अडवांस होगा। कंपनी इसे 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे के साथ पेश कर सकती है। वहीं फ्रंट पैनल पर 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

कनेक्टिविटी
यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी व अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ डुअल सिम सपोर्ट करेगा। वहीं दूसरे शाओमी फोन की तरह इसमें भी आईआर ब्लास्टर मिलेगा जिससे कि आप फोन से ही टीवी और एसी को कंट्रोल कर सकें।

बैटरी
बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलशाओमी रेडमी नोट 5
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.99 इंच (15.21 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफुल एचडी+ (1080 x 2160 पिक्सल), बेज़ल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो
प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास
स्क्रीन टाइपआईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
प्रोसेसर2.0गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स ए53 ऑक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसरएड्रीनो 506
मैमोरी
रैम3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशहां
वीडियो रिकॉर्डिंग1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.1 (नुगट)
यूआईमीयूआई 9
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता4,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीनहीं
यूएसबी ओटीजीहां
जायरोस्कोपहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन158.5 X 75.5 X 8.1एमएम
वज़न180ग्राम
कलरगोल्ड, ग्रे, रोज़ गोल्ड