सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018)

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018), 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी: 29,990 रुपये अनुमानित

कुछ माह पहले जहां सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8 चर्चा में था वहीं आज कल कंपनी के एक नए फोन का जिक्र काफी जोरों पर है। हाल में कंपनी ने गैलेक्सी ए7 का अपग्रेड संस्करण गैलेक्सी ए8 (2018) को पेश किया है।खास बात यह कही जा सकती है कि जहां पिछले दो सालों से कंपनी ए7 और ए9 लॉन्च कर रही थी वहीं इस बार ये फोन लॉन्च नहीं होंगे। इनकी जगह सैमसंग गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8+ ने ले लिया है। नए फोन में कंपनी ने कई नए बदलाव किए हैं। न सिर्फ ये पहले से डिजाइन में बेहतर हो गए हैं। बल्कि कंपनी ने इन्हें कई खास फीचर्स से लैस किया है। आगे हमनें सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) के बारे में विस्तार से बताया है।

डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को इनफिनिटी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। फोन की बॉडी मैटल ग्लास के संयोग से बनी है। हाालांकि फोन देखने में गैलेक्सी एस8 के समान है लेकिन इसमें आपको ऐज स्क्रीन देखने को नहीं मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात फोन पानी व धुल अवरोधक है।

डिसप्ले
जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि इस फोन में आपको इनफिनिटी डिसप्ले देखने को मिलेगा। जाइस फोन को 5.6-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें एचडी+ रेजल्यूशन का उपयोग किया है। फोन में  1080 x 2220 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन मिलेगी। इस फोन को 5.6-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें एचडी+ रेजल्यूशन का उपयोग किया है। फोन में  1080 x 2220 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन मिलेगी। बेज़ल लेस डिसप्ले वाले इस फोन का आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है।  फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। हालांकि कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास संस्करण की जानकारी नहीं दी है।

हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और यह 32जीबी व 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। फोन की मैमोरी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है।

सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 ओरियो पर पेश किया गया है। हालांकि अब इसे पुरानी आॅपरेटिंग कही जा सकती है क्योंकि ओरियो आए हुए भी काफी समय हो गया है। आशा है कि कंपनी जल्द ही इसे ओरियो अपडेट दे दे। हालांकि इसके साथ ही सैमसंग ट्रेडमार्क टचविज यूआई है जो साधारण एंडरॉयड से इसे थोड़ा अलग बनाता है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/1.7 अपर्चर के साथ पेश किया है किया जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। इसके साथ ही फोन में 16-मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का सेलफी कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश देखने को मिलेंगे।

कनेक्टिविटी
गैलेक्सी ए8 (2018) में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4जी वोएलटीई के अलावा वाईफाई दिया गया है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलसैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018)
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.6 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफुल एचडी+ (1080 x 2160 पिक्सल), बेज़ल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो
प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास
स्क्रीन टाइपसुपर एमोलेड
टचस्क्रीनहां, आईपी68, पानी व धुल अवरोधक
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलसैमसंग एक्सनोस 7885
प्रोसेसर2.2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसरमाली-जी71
मैमोरी
रैम4जीबी
इंटरनल मैमेरी32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशहां
वीडियो रिकॉर्डिंग1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.1.1 (नुगट)
यूआईटचवीज़
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता3,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा व कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीहां
यूएसबी ओटीजीहां
जायरोस्कोपहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन149.2 x 70.6 x 8.4एमएम
वज़न172 ग्राम
कलरब्लैक, गोल्ड