3जीबी रैम और 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ पैनोसोनिक एलुगा मार्क 2

Join Us icon

पैनासोनिक इंडिया ने अपने एलुगा सीरिज़ में एक और स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 नाम को उतारा है जो आॅनलाईन शापिंग साईट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 10,499 रुपये है और यह कई खास फीचर्स से लैस है।

ऐलुगा मार्क 2 की लॉन्चिंग के दौरान कपंनी के मोबि​लिटी डिविजन के बिजनेस हेड पंकज राणा और फ्लिपकार्ट के मोबाईल वायस प्रेजिडेंट अजय यादव मौजूद ने साझा बयान जारी किया। जहां फोन की लॉन्चिंग के साथ ही फ्लिपकार्ट की ओर से तीन दिवसीय पैनासोनिक फोन फेस्ट का आयोजन भी किया गया है जिसमें ऐलुगा नोट, ऐलुगा टर्बो तथा पी66 पर एक्सचेंज आॅफर और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

ऐलुगा मार्क 2 में 5.5 इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन है जिसे 2.5डी कर्वड अशाही ड्रैगन ट्रायल ग्लास का उपयोग किया गया है तो इसे स्क्रैच फ्री बनाता है और मजबूती प्रदान करता है।

mark-2-1

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और इसमें 1.3 गीगाह्र्टज़ 64बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए मार्क 2 में 5पी लैंस के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो अंधेरे में भी साफ फोटो खींचने में सक्षम है। साथ ही सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल में 88 डिग्री का वाईड फ्रंट कैमरा दिया गया है। नया ऐलुगा मार्क 2 फुल मेटल बॉडी के साथ आर्कषक लगता है। तथा साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 3,000 एमएएच की पॉलीमर बैटरी दी गई है।

इसके साथ ही ऐलुगा मार्क 2 के बैक पेनल में ​फिंगरप्रिंट सेंसर लगाए गए हैं जो आपको फोन लॉकअनलॉक करने के साथ ही सेल्फी खींचने की सुविधा भी देता है। फोन में इन्फ्रारेड है जहां आप दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।