
काफी दिनों से मोटो के आगामी स्मार्टफोन मोटो जी6 और इस फोन के प्ले व प्लस वर्ज़न की खबरें सामनें आ रही है। कई लीक्स में इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिलती रही है। वहीं अब एंडरॉयड हेडलाइन्स ने अपनी खबर में मोटो जी6 प्लस की जानकारी दी है। इस वेबसाइट ने मोटो जी6 प्लस के डिजाईन की पुख्ता जानकारी व स्पेसिफिकेशन्स शेयर करने का दावा किया है।
एंडरॉयड हेडलाइन्स ने बताया है कि मोटो जी6 प्लस सिल्वर, गोल्ड, सफेद, ब्लू और साइएन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन मैटल और ग्लास पैनल पर बना होगा तथा इसका बैक पैनल कर्व्ड होगा। मोटो जी6 प्लस के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा जिसमें फ्लैश लाईट कैमरा सेटअप के नीचे दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार फिंगरप्रिंट सेंसर मोटो जी6 प्लस के फ्रंट पैनल पर ही दिया जाएगा तथा फोन की डिसप्ले नैरो बेज़ल्स वाली होगी इसके सभी किनारें राउंड शेप में होंगे। बताया गया है कि फ्रंट पैनल के सभी नेविगेशन बटन स्क्रीन पर ही विज़िबल होंगे तथा वाल्यूम रॉकर व पावर बटन फोन के दाएं पैनल पर दिए जाएंगे।
वहीं मोटो जी6 प्लस के लेकर अब तक सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा 64बिट आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। फोन के डुअल रियर कैमरा होगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,250एमएएच की बैटरी दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि मोटो जी6 प्लस की भारतीय कीमत तकरीबन 18,000 रुपये होगी।


















