
कल ही हमनें खबर छापी थी कि शाओमी आने वाली 14 मार्च को अपना नया प्रोडक्ट देश में लॉन्च करने वाली है। शाओमी ने जब आॅनलाईन स्ट्रीमिंग के जरिये मी टीवी 4ए भारत में लॉन्च किया था, तब ही सिर्फ 5 सेकेंड के लिए इस नए प्रोडक्ट की झलक दिखाई गई थी। वहीं आज स्वयं शाओमी इंडिया के एमडी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से यह घोषणा कर दी है कि कंपनी 14 मार्च को देश में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा शाओमी रेडमी नोट 5
मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में एक बेज़ल लेस डिसप्ले वाले स्मार्टफोन की छवि दिखाई है और बताया है कि 14 मार्च की दोपहर 3 बजे यह नया फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की प्रबल उम्मीद है कि शाओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी 5 ही होगा। ट्वीट पर गौर करें तो यहां हैशटैग के साथ ‘कॉम्पेक्ट पावर हाउस’ लिखा गया है। यानि शाओमी का यह नया फोन दमदार बैटरी से लैस होगा जो फोन को लंबा पावर बैकअप देगा।
#CompactPowerhouse is launching on 14th March!
Slim, sleek and compact! Yet a true super power house!
Guess what this is? ? RT if you are excited ? pic.twitter.com/kusimWUC2B
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) March 8, 2018
इसके साथ ही ट्वीट में ‘स्लीम, स्लिक और कॉम्पेक्ट’ लिखा गया है, जिससे पता चलता है कि 14 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी का नया फोन डिजाईन में काफी पतला होगा। आपको बता दें कि चीन में लॉन्च हो चुके रेडमी 5 को भी कंपनी ने स्लिक डिजाईन पर पेश किया है। रेडमी 5 इस सीरीज़ का पहला ऐसा फोन है जो बेज़ल लेस डिजाईन और बड़ी स्क्रीन पर पेश किया गया है। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है।
5/8 people wished they had a slimmer phone!
Be happy. #CompactPowerhouse is coming! It is super slim and sleek ?@RedmiIndia pic.twitter.com/uWbDIGCVGW
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) March 9, 2018
शाओमी रेडमी 5 की बात करें तो यह फोन 64बिट 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। चीनी बाजार में यह फोन 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया गया है।
शाओमी मी मिक्स 2एस में होगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 27 मार्च को होगा लॉन्च
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी रेडमी 5 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और आईआर ब्लास्टर है। फोन के बैक पैनल में आप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 7,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।


















