
शाओमी हमेशा से ही बजट में बेस्ट स्पेसिफिकेशन वाले फोंस के लिए जाना जाता है। इस साल भी कंपनी अब तक रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो जैसे डिवाइस लॉन्च कर चुकी है जो काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब कंपनी दो और फोन की तैयारी कर रही है। खबर के अनुसार शाओमी मध्य रेंज में दो फोन लॉन्च करेगी जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 पर आधारित होगा।
यह जानकारी एक्डीए डेवलपर्स के एडिटर इन चीफ ने अपने ट्विटर अकांट से ट्विट करके दी है। उन्होंने बताया है कि चीनी निर्माता दो फोन बना रही है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर आधारित होंगे। इन फोंस के नाम कॉमेट और सिरियस है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 की जानकारी हुई लीक, 5जी वाईफाई करता है सपोर्ट
Xiaomi has (at least) 2 devices with the unannounced Qualcomm Snapdragon 670 (sdm670) in the works: "comet" and "sirius".
Also confirms @rquandt's report which showed sdm670's little cluster has 6 cores and the big cluster has 2 cores. (targetconfig.xml in /vendor/etc/perf).
— Mishaal Rahman (@MishaalRahman) April 7, 2018
हालांकि इससे पहले भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट के बारे में खबरें आ चुकी है। जानकारी के अनुसार क्वाडकोर + क्वाडकोर प्रोसेसर के बजाए इसमें डुअल कोर + हेक्साकोर आर्किटेक्चर वाला प्रोसेसर है।जहां तक शाओमी के इन नए फोंस की बात है तो ये कॉमेट और सिरियस फोन के कोड नेम हैं इनमा मॉडल अलग हो सकता है। शाओमी का पिछला इतिहास देखें तो मी नोट 3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया था। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह एक फोन मी नोट 4 हो। वहीं दूसरा मॉडल मी मैक्स 2 का अपग्रेड संस्करण हो सकता है जिसे कंपनी इस साल के मध्यम में लॉन्च कर सकती है। फ्री में कैसे देखें आईपीएल मैचेज़ मोबाइल पर
हालांकि फरवरी में खबर आई थी जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट को दो क्वाडकोर चिपसेट देखे एक थे। ऐसे में हो सकता है कि नए आर्किटेक्चर वाला चिपसेट का ही कपंनी उपयोग करे।



















