
पिछले हफ्ते ही शाओमी ने बताया था कि कंपनी आने वाली 10 मई को अंर्तराष्ट्रीय मंच से अपनी नई ‘रेडमी एस’ सीरीज़ पेश करने जा रही है। गौरतलब है कि इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन रेडमी एस2 होगा। फोन का ग्लोबल लॉन्च 10 मई को होने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले ही रेडमी एस2 अंर्तराष्ट्रीय शॉपिंग साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग की बदौलत बाजार में आने से पहले ही शाओमी रेडमी एस2 की पूरी जानकारी सामनें आ गई है। लिस्टिंग में फोन की फोटो, डिजाईन, फीचर, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी मिली है।
शाओमी रेडमी एस2 को दरअसल शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रैस पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में शाओमी रेडमी एस2 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर दिखाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के उपरी और नीचले पैनल पर यू-शेप का एंटिना बैंड डिजाईन दिया गया है।

लिस्टिंग से पता चला है कि रेडमी एस2 मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो से लैस होगा और फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट दिया जाएगा। टेक जगत में चर्चा है कि शाओमी रेडमी एस2 का एक एंडरॉयड वन एडिशन भी पेश कर सकती है जिसमें मीयूआई की लेयर नहीं होगी। लिस्टिंग की बात करें तो इसमें रेडमी एस2 को 3जीबी रैम से लैस दिखाया गया है तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की बताई गई है। हो सकता है कि कंपनी अलग-अलग देशों में अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च करें।
एक्सक्लूसिव : 4जीबी रैम और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा वीवो वाई75एस
शाओमी रेडमी एस2 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शॉपिंग साइट पर इस फोन को डुअल रियर कैमरा से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी एस2 के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए जाएंगे जो एआई पोर्टरेट तथा एआई ब्यूटी फीचर्स से लैस होंगें वहीं सेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश लाईट से लैस 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

रेडमी एस2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया हैं वहीं हो सकता है कि यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस हो। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही शाओमी के इस फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। शॉपिंग साइट पर शाओमी रेडमी एस2 को ग्रे, पिंक और गोल्ड कलर वेरिएंट में दिखाया है। शाओमी रेडमी एस2 की इस लिस्टिंग के बाद फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो मिल गई है लेकिन यह फोन भारतीय बाजार में कब आएगा और यहां इसकी कीमत क्या होगी, इसके लिए हम आपको अपडेट देते रहेंगे।



















