4 जून को भारत में लॉन्च होंगे मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले

Join Us icon

लेनोवो अधिकृत टेक कंपनी मोटोरोला ने कुछ दिनों पहले ही अपने आॅ​फिशियल इंडियन ट्वीटर हैंडल के जरिये सार्वजनिक किया था कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी मोटो जी6 सीरीज़ शुरू करने जा रही है। मोटोरोला ने बताया था कि कंपनी मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर देगी। वहीं आज मोटोरोला ने अपने आगामी स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला ने मीडिया इन्वाईट शेयर करते हुए बात दिया है कि कंपनी जून की 4 तारीख को दो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

मोटोरोला इंडिया ने मीडिया इन्वाईट करते हुए जानकारी दी है कि कंपनी आने वाली 4 जून को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के माध्यम से कपंनी अपने दो नए स्मार्टफोन मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले भारत में लॉन्च करेगी। मोटोरोला ने बताया है कि लॉन्च के बाद मोटो जी6 स्मार्टफोन जहां शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं मोटो जी6 प्ले को फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव बेचा जाएगा। ईकॉमर्स साइट के साथ ही ये दोनों फोन मोटो हब पर भी सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

moto-g6-plus

मोटो जी6 प्ले स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन कंपनी की जी6 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन है। यह फोन भी 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। मोटो जी6 प्ले में 5.7—इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर उपलब्ध है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

24-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर प्ले 7, कीमत 6,500 रुपये से भी कम

मोटो जी6 प्ले में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेंगे। मोटो जी6 प्ले में पिछले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस किया है। बहरहाल मोटो जी6 प्ले के साथ ही मोटो जी6 की पुख्ता लॉन्च डेट के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।