
एंडरॉयड ने अपने नए आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई की जानकारी बहुत पहले दे दी थी। इसके बाद कपंनी ने इसे उपलब्ध भी करा दिया। हालांकि एंडरॉयड 9 पाई का बीटा संस्करण तो बहुत पहले आ गया था। वहीं बाद में पिक्सल 3 डिवाइस के साथ यह आॅपरेटिंग सिस्टम अधिकारिक रूप से उपलब्ध हो गया और अब कई फोन एंडरॉयड 9 पाई आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हो रहे हैं। वहीं मोबाइल निर्माता अब अपने पुराने फोन को भी नए आॅपरेटिंग सिस्टम का अपडेट देने लगे हैं। हाल में शाओमी, नोकिया, वीवो, ओपो, सोनी और असूस सहित कई कंपनियों ने अपने पुराने फोन मे नए आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट देने की बात कही है।

नए ओएस अपडेट में आपको कई नए फीचर्स मिल जाएंगे इसके साथ ही फोन का परफॉर्मेंस भी स्मूथ हो जाएगा। परंतु अपने एंडरॉयड फोन को अपडेट करने से पहले कुछ सावधानियां रखना भी बेहद जरूरी है। आगे हमनें ऐसी ही कुछ सावधानियों का जिक्र किया है। जानें कैसे करें खराब माइक्रोएसडी कार्ड को रिपेयर
1. फोन की मैमोरी जांचें

इसमें कोई शक नहीं कि अपडेट के बाद फोन पहले के मुकाबले काफी अच्छा काम करता है और कई नए फीचर्स भी मिल जाते हैं। इसलिए नए आॅपरेटिंग सिस्टम पर फोन को अपडेट करना चाहिए। परंतु कई बार अपडेट फोन पर ही भारी पड़ जाता है। यदि फोन की इंटरनल मैमोरी कम है और रैम मैमोरी भी ज्यादा नहीं है तो फिर अपडेट नहीं करना चाहिए। इसलिए यदि आपके फोन को नए एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट मिला है सबसे पहले फोन की मैमोरी जांचें। जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन में डिलीट फोटो और वीडियो रिकवर
2. दो अपडेट मिल चुका है तो फिर..
यदि आपने अपने फोन को दो बार पहले ओएस पर अपडेट कर लिया है। जैसे आपका फोन मार्शमेलो पर लॉन्च हुआ था और आपने इसे नुगट ओर ओरियो पर अपडेट कर लिया है तो फिर एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट न करें। हार्डवेयर अच्छा होने के बाद भी समस्या आ सकती है। क्योंकि आपका फोन लगभग दो साल से ज्यादा पुराना हो गया है और पुराने हार्डवेयर के साथ ओएस में कम्पैटिबिलिटी की समस्या आ सकती है। इसलिए सोच समझकर ही अपडेट करें। जानें 4जी वोएलटीई के फायदे और कैसे करें अपने एंडरॉयड और एप्पल फोन में वोएलटीई सर्विस इनेबल
3. फोन को रखें चार्ज

यदि उपर दी गई कोई भी समस्या आपके फोन में न हो तो फिर आप अपडेट कर सकते हैं। यदि आपके फोन में आॅपरेटिंग सिस्टम का अपडेट आया है और आप अपडेट करने जा रहे हैं तो सबसे पहले फोन को पूरी तरह से चार्ज कर लें। यदि पूरी तरह से चार्ज न भी हो तो 70 से 80 फीसदी जरूर होना चाहिए। यदि फोन की बैटरी कम रही और आॅपरेटिंग सिस्टम अपडेट के दौरान बीच में ही बंद हो गया तो फिर सॉफ्टवेयर में समस्या आ सकती है। जानें कैसे शेयर करें फेसबुक में 3डी फोटो, बहुत आसान है तरीका
4. फोन का बैकअप ले लें

वैसे तो अपडेट के लिए बैकअप लेने की जरूरत नहीं है लेकिन आप नए आॅपरेटिंग का अहसास बिलकुल नए फोन की तरह करना चाहते हैं तो बैकअप ले लें। कॉन्टैक्ट और व्हाट्सऐप तो क्लाउड पर बैकअप हो जाता है लेकिन फोटो और मीडिया फाइल का बैकअप लोग नहीं लेते ऐसे में आप पीसी, पेनड्राइव या फिर कार्ड में अपने फोन का सारा डाटा बैकअप ले लें। अब आप अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं। स्मार्टफोन से रात में भी कैसे करें अच्छी फोटोग्राफी? जानें 6 शानदार ट्रिक्स
5. वाईफाई नेटवर्क से रहें कनेक्ट

कोशिश करें कि फोन को अपडेट तभी करें जब आप वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट रहें। क्योंकि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम का साइज 1जीबी से भी ज्यादा का है। ऐसे में आप ओएस अपडेट मोबाइल नेटवर्क के बजाए वाईफाई नेटवर्क पर करें तो ज्यादा बेहतर है।
6. करें फैक्ट्री डाटा रिसेट

एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट काफी बड़ा है। यह 1जीबी से ज्यादा का है ऐसे में ओएस डाउलोड और इंस्टॉल होने में काफी समय लग जाएगा। एक बार जब फोन अपडेट हो जाए तो इसे फैक्ट्री डाटा रिसेट कर लें। यह करना जरूरी नहीं है लेकिन इससे आपका फोन और भी स्मूथ हो जाएगा। फोन को फैक्ट्री डाटा रिसेट का विकल्प सेटिंग में मिलेगा।

वहीं हार्डवेयर बटन के माध्यम से आप हार्डबूट भी कर सकते हैं। हार्डबूट करने के लिए सबसे पहले फोन को आॅफ करें और पावर व वॉल्यूम डाउन या अप बटन को एक साथ प्रेस करके रखें। इससे आपका फोन बूट मोड में चला जाएगा। यहां टच स्क्रीन कार्य नहीं करेगा आपको अप डाउन के लिए वॉल्यूम बटन और ओके करने के लिए पावर बटन का सहारा लेना होगा। यहां डाटा रिसेट का आॅप्शन चुनें।
7. ऐप डाटा करें रिस्टोर

अब जब फोन आॅन हो जाए तो आप अपना डाटा रिस्टोर कर सकते हैं। आप यही सोच रहे होंगे कि आॅडियो, वीडियो, फोटो और डॉक्यूमेंट सहित अन्य डाटा को रिस्टोर कर लेंगे लेकिन ऐप्स का क्या करें जो फोन में इंस्टॉल थे? तो आप बता दूं कि उनका भी पता आप कर सकते हैं और बस एक क्लिक से उन्हें इंस्टॉल भी किया जा सकता है।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में प्ले स्टोर को ओपेन करना है। याद रहे प्ले स्टोर में आपने लॉगिन कर रखा हो। अब आप माई ऐप्स एंड गेम्स में जाएंगे तो यहां उपर में अपडेट, इंस्टॉल्ड और लाइब्रेरी का विकल्प मिलेगा। आपको लाइब्रेरी पर क्लिक करना है। इसके साथ ही सारे ऐप्स की लिस्ट आपके सामने होंगी जिन्हें आपने अपने फोन में इंस्टॉल किया था। आपको बस क्लिक कर उन ऐप्स को इंस्टॉल करना है।

















