
शाओमी ने पोकोफोन के रूप में अपना नया ब्रांड भारतीय बाजार में उतारा था। इस ब्रांड की शुरूआत पोको एफ1 स्मार्टफोन के साथ हुई थी। पोको एफ1 ने अपने लॉन्च के साथ ही सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन देश में आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं अब अपने फैन्स को सरप्राइज़ देते हुए पोको इंडिया ने पोको एफ1 की कीमत में सीधे 5,000 रुपये की कटौती कर दी है।
पोकोफोन ने अपने पहले स्मार्टफोन पोको एफ1 की कीमत में सीधे 5,000 रुपये की कटौती है। यह कटौती पोको एफ1 के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी। कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल से जरिये पोको एफ1 की कीमत में कटौती की घोषणा की है। पोको एफ1 को इस गुरुवार यानि 6 दिसंबर से 5,000 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने यह प्राइस कट सिर्फ आॅनलाईन प्लेटफॉर्म पर ही लागू किया है जिसके तहत शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही यह फोन 5,000 रुपये सस्ता मिलेगा।
POCO fans! As promised yesterday, here comes first of the #3Masterstrokes.
Price Drop! You can buy #POCOF1 at huge discounts up to ₹5000* on 6th, 7th and 8th December only on https://t.co/DREiXV90LG and @Flipkart.
RT to win exclusive POCO merchandise. ? pic.twitter.com/7eASBCSbcu
— POCO India (@IndiaPOCO) December 3, 2018
पोको एफ1 की कीमत में यह कटौती कंपनी द्वारा तय समय के लिए ही की है। यह खास तरह का आॅफर 6 दिसंबर से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। अर्थात् दिसंबर की 6 तारीख के साथ ही 7 और 8 तारीख को पोको एफ1 को 5,000 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इन तीन दिनों के लिए पोको एफ1 के सभी वेरिएंट 5,000 रुपये सस्ते मिलेंगे। इस दौरान पोको एफ1 के 6जीबी रैम व 8जीबी रैम वाले सभी स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट तथा मी डॉट कॉम पर स्पेशल प्राइज़ पर बिकेंगे।
सैमसंग का शानदार तोहफा : गैलेक्सी जे सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कीमतें 3,000 रुपये तक हुई कम
पोको एफ1 की कीमत की बात करें तो पोको एफ1 के 6जीबी/64जीबी स्टोरेज को 20,999 रुपये तथा 6जीबी/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 23,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं फोन का 8जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 28,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने पोको एफ1 का एक स्पेशल आरमर्ड एडिशन भी पेश किया है जो 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस स्पेशल वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।
पोको एफ1 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)


















