आ रहा है 3 सेल्फी कैमरे वाला फोन, 8जीबी रैम के साथ होगा सबसे फास्ट प्रोसेसर

Join Us icon

पिछले सालों में स्मार्टफोन की तकनीक में बड़ा बदलाव आया है। सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर के साथ ही स्मार्टफोंस की लुक और डिजाईन में भी ​फर्क देखने को मिला है। बेजल लेस से होते हुए नॉच डिसप्ले आज ट्रेंड में चल रही है। हाल ही में इन डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले फोन भी सामने आने लगे हैं। वहीं अब इस तकनीक को एक कदम और आगे ले जाते हुए तीन सेल्फी कैमरे वाले फोन की खबर सामने आई है। जल्द ही ऐसा स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाला है जिसमें तीन सेल्फी कैमरे दिए जाएंगे।

शाओमी ने पिछले महीने टेक कंपनी मीतू​ से साझेदारी की थी। मीतू ब्रांड के स्मार्टफोंस को शाओमी कंपनी द्वारा बनाया जाएगा। 3 सेल्फी कैमरे वाला यह फोन शाओमी की इसी साझेदार कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाना है। चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर मीतू के स्मार्टफोन को एमपी101 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं दूसरी ओर कंपनी की ओर से भी घोषणा की जा चुकी है कि मीतू अपने नए स्मार्टफोन वी7 पर काम कर रही है और इस फोन का एक अन्य टोनियो लेम्बोर्गिनी लिमिटेड एडिशन भी पेश किया जाएगा।

xiaomi Meitu to Launch Tonino Lamborghini Limited Edition Smartphone with Triple Selfie Cameras 8gb ram in hindi

मीतू वी7 का डिजाईन भी अन्य स्मार्टफोंस से अलग होगा। इस फोन के उपरी व नीचले किनारें ‘वी’ शेप के होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी अपने लिमिटेड एडिशन वाले स्मार्टफोन को ट्रिपल सेल्फी कैमरे के साथ पेश करेगी। इस फोन के फ्रंट पैनल पर 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल व 8-मेगापिक्सल का ​डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

आ रहा है रेडमी गो, यह होगा शाओमी का पहला एंडरॉयड गो ​फोन, कीमत होगी बेहद ही कम

अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 2248 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है। लीक के मुताबिक कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करेगी तथा फोन में 128जीबी व 256जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। वहीं प्रोसेसिंग के लिए मीतू वी7 को कंपनी द्वारा क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर पेश किया जा सकता है।

शाओमी की टक्कर में लॉन्च हुए कूलपैड के तीन नए फोन, कीमत 3,999 रुपये से शुरू

शाओमी व मीतू की यह साझेदारी कितनी हिट साबित होती है इस बारे में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन टेक मंच पर तकनीक के नए दरवाजे खोलेगा व अन्य कंपनियां भी इसी डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन पेश करेगी। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीनी बाजार में कदम रखने वाला है।

Comments are closed.