शाओमी पोको एफ1 के नए वेरिएंट से उठा पर्दा, यें हैं इसके शानदार फीचर्स

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने ब्रांड पोको के अंदर पोको एफ1 आरर्मोड एडिशन को लॉन्च किया है। इस डिवाइस के लॉन्च की जानकारी क्रिसमस से पहले पोको के जनरल मैनेजर मनमोहन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। वहीं, अब इस नए वेरिएंट को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस बार कंपनी ने डिवाइस को 6जीबी रैम व 128जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है।हैंडसेट की कीमत 23,999 रुपए है।

इससे पहले इस साल अगस्त में पोको एफ1 के स्पेशल एडिशन को 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था, जिसकी कीमत 28,999 रुपए थी। नए पोको एफ1 आरर्मोड एडिशन की जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्विट कर दी है। पोको एफ1
< blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en">

The #POCOF1
6GB + 128GB (Armoured Edition)
at ₹23,999
will be available on https://t.co/DREiXVqBDe and @Flipkart from 26th December 00:01 AM.

RT if you are excited and stand a chance to win exclusive POCO merchandise. pic.twitter.com/2lybWEY14a

— POCO India (@IndiaPOCO) December 25, 2018


पोको एफ1 के 6जीबी आरर्मोड एडिशन की कीमत
कंपनी ने पोको एफ1 आरर्मोड एडिशन के 6जीबी रैम व 128जीबी इंटनरल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपए है। इस डिवाइस को उपभोक्ता ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट मी.कॉम से खरीद सकते हैं। डिवाइस की सेल शुरू हो चुकी है। आप फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से डिवाइस को खरीदने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.18-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। डिवाइस एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। वहीं, इस डिवाइस का खासियत यह है कि यह क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर आधारित है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए पोको एफ1 में डुअल सिम सपोर्ट,4जी वोएलटीई सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।

Comments are closed.