एक्सक्लूसिव: सैमसंग के बाद मोटोरोला ला रहा है पंच होल डिसप्ले वाला फोन, देखें मोटो पी40 की 360 वीडियो और लीक फोटो

Join Us icon

लेनोवो की मालिकाना हक वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला के अपकमिंग मोटो जी7 सीरीज को लेकर काफी समय से लीक सामने आ रही थे। हालांकि, कंपनी की ओर से सिर्फ यही प्रोडक्ट नहीं है जिसपर वह काम कर रही है। साल 2019 में यानी अगले साल पेश किए जाने वाली ‘पी’ सीरीज पर भी कंपनी काम कर रही है।

91मोबाइल्स ने ऑनलीक्स के साथ मिलकर मोटोरोला ’पी40’ की पहली झलक जारी की है। यह डिवाइस साल 2019 में पेश की जाने वाली मोटोरोला ‘पी’ सीरीज का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मोटोरोला पी30 के अपग्रेडेड वेरिएंट के तौर पर इस डिवाइस को मोटोरोला पी40 के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि, पी30 ग्लोबल मार्केट में पेश नहीं किया गया था तो हम आशा कर सकते हैं कि पी40 को कंपनी ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला वन ब्रांडिंग के साथ पेश करेगी।

रेंडर वीडियो को देखने से लग रहा है कि मोटोरोला पी40 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें डिसप्ले के अंदर होल कर सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस डिजाइन को पंच होल के नाम से अब तक सैमसंग, हुआवई और ऑनर ने अपने स्मार्टफोन्स को पेश कर चुकी है। इस डिजाइन के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए8एस, नोवा 4 और ऑनर वी20 को पेश किया जा चुका है।

मोटोरोला का तोहफा: 2,000 रुपये सस्ता हुआ मोटो जी6

अगर बात करें साइज की तो मोटोरोला पी40 में 6.2-इंच डिस्प्ले एक पंच होल के साथ दिया जाएगा। बिना नॉच के साथ आने वाले इस स्माटफोन में काफी कम बेजल होंगी। इसके साथ ही इसके फ्रंट पैनल में नीचे की ओर मोटोरोला की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के बाईं ओर सिम ट्रे, वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद हैं। डिवाइस के बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक होल होगा। इसके अलावा हम पुष्टि करते हैं कि मोटोरोला पी40 में 3.5एमएम ईयरफोन सॉकेट होगा।

Comments are closed.