
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन मोबाईल या कम्यूनिकेशन जगत के जुड़ी सुर्खियों में लगभग बने ही रहते हैं, कभी अपने संजीदगी भरे ट्वीट् से तो कभी कंपनियों से सरेआम शिकायत को लेकर। परंतु आज बिग बी के मोबाईल जगत की सुर्खियों में शुमार होने की वजह है उनका चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस से जुड़ना और भारत में कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनना।
असूस जेनफोन अल्ट्रा रिव्यू: बड़ा, बेहतर, स्मार्ट लेकिन कीमती
आज चीनी कंपनी के एक ईवेंट के माध्यम से अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया है। गौरतलब है कि वनप्लस ने भारत में पहली बार किसी सेलेब्रेटी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है अमिताभ बच्चन से जुड़कर हमारा ब्रांड एक उंचे स्तर पर जाएगा।
T 2454 – Proud to announce my partnership with @OnePlus_IN on their #NeverSettle journey as the first #OnePlusStar. pic.twitter.com/LBfhRNdmuC
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 6, 2017
वनप्लस से जुड़ने की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकांउट के माध्यम से भी दे दी है। अतिताथ ने वनप्लस के फोन को हाथ में पकड़े एक जीफ सोशल मीडिया पर अपलोड की है। ब्रांड एम्बेसडर बनने पर अमिताभ ने कहा की वनप्लस भारत में एक एक्साईटिंग टेक्नोलॉजी ब्रांड है और उन्हें इससे जुड़ने में खुशी है।
उबर की ऐसी कमी ढूंढ़ी इस भारतीय हैकर ने कि जिंदगी भर के लिए कैब सर्विस कर दी फ्री
आपको बता दें कि वनप्लस से पहले अमिताभ बच्चन भरतीय मोबाइल निर्माता जेन मोबाइल के साथ भी जुड़ चुके हैं। वहीं वे एलजी जी3 और एलजी जी4 को भी इंडोर्स कर चुके हैं।। इससे पहले एक बार सैमसंग गैलेक्सी एस3 से भी बच्चन का नाम जोड़ा गया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया के जरिये यह संदेश देना पड़ा था कि वह सिर्फ गैलेक्सी एस3 फोन यूज़ करते है, और वह इसके ब्रांड एम्बेसडर नहीं हैं।



















