
वीवो ने कुछ माह पहले वी5 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। इस फोन को काफी पसंद किया गया। इसी से उत्साहित कंपनी ने इस सीरीज में कई नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल में वीवो वी5 पल्स को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी वीवो वी5एस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
वीवो इंडिया ने अपने आगामी फोन के लॉन्च के लिए मीडियो ईन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। आगामी 27 तारीख को राजधानी में ईवेंट के माध्यम से कंपनी इस सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन को पेश करेगी। हालांकि यह फोन सेल के लिए कब उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी यह जानकारी लॉन्च के दौरान ही प्राप्त होगी।
टेक्नो मोबाइल्स ने उतारे भारत में एक साथ 5 स्मार्टफोन
वीवो वी5एस को लेकर अबतक सामनें आए लीक्स के अनुसार सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर होगा। वहीं फोन के रियर पैनल पर डुअलटोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ तकनीक के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
अब जियो दे रहा है 168जीबी डाटा मुफ्त, जानें कैसे
कंपनी की ओर से इस फोन को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जा सकता है जिसके 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टिड 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले होगी। 4जीबी रैम के साथ यह मीडियोटेक एमटी6750 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।
4जीबी रैम के साथ इसमें 64जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं 4जी वोएलटीई सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर व डुअल सिम जैसे फीचर्स के साथ इसमें 3,000एचएएच की बैटरी दी जा सकती है।













