
हर किसी को अपनी जरूरत के अनुसार फोन चाहिए होता है। किसी को स्टाइलिश फोन की मांग होती है तो किसी को सेल्फी फोन पसंद है। कोई बेहतरीन कैमरा चाहता है तो किसी को ज्यादा मैमोरी चाहिए। पंरतु एक वर्ग ऐसा है जिसे कम बजट में दमदार फोन चाहिए होता है। ताकि वह अपने सभी कायों को उसी पर निपटा सके। वह वर्ग देश का भविष्य है और अपने भविष्य को लेकर वह आज से तत्पर रहना चहता है। जी हां हम बात कर रहे हैं स्टूडेंस की। छात्रों की जिनका बजट कम होता है लेकिन वे उस बजट में सबसे दमदार फोन लेना चाहते हैं जिससे कि न सिर्फ फोन पर अपने काम निपटा सकें साथ ही डिजिटल जमानें में वो भी डिजिटल क्रांति का भाग बन सकें। आगे हमनें 10,000 रुपये के बजट में ऐसे ही कुछ शानदार फोन की जानकारी दी है जिन्हें स्टूडेंट्स के लिए बेहद खास कहा जा सकता है।
5.5-इंच स्क्रीन के साथ पेश किए गए इस फोन को बेहद ही खास कहा जा सकता है। इसका डिसप्ले शानदार है और आप इस पर आसानी से स्टडी कर सकते हैं। वहीं यदि यूट्यूब से कुछ सीखना चाहते हैं तो उस मामले में भी अच्छा है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है जो बेहद ही ताकतवर है। 9,999 रुपये की कीमत में 2जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाला मॉडल उपलब्ध है। इसके साथ ही शाओमी रेडमी 4 में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी ने अपने इस फोन को 4जी वोएलटीई पर पेश किया है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। वहीं इसका बैटरी बैकअप भी शानदार है। फोन में 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है।
7,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा
कुछ बच्चों को छोटी स्क्रीन वाले फोन पसंद होते हैं जिन्हें वे असानी से पॉकेट या बैग में रख कर चल सकें। उनके लिए लेनोवो का के6 पावर बेहतर फोन कहा जा सकता है। 5-इंच स्क्रीन के साथ पेश किया जाने वाला यह फोन बेहद ही ताकवर है। फोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है जो आपको बेहतर डिसप्ले का भरोसा दिलाता है। यह डिवाईस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट आधारित और इमसें 13-मेगापिक्सल रियर और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी देखने को मिलेगी और कंपनी 48 घंटे टॉकटाइम का दावा करती है। फास्ट इंटरनेट के लिए लेनोवो के6 पावर में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। भारतीय बाजार में यह फोन 9,999 रुपये के बजट में उपलब्ध है।
कुछ स्टूडेंट हैं जिन्हें ज्यादा प्रेजेंटेशन बनाने या फिर लिखने या एडिटिंग करने का कार्य होता है। ऐसे में उनकी चाह बड़ी स्क्रीन वाले फोन की होती है। उनके लिए लेनोवो का फैब 2 स्मार्टफोन बेहद खास कहा जा सकता है। 6.4-इंच डिसप्ले के साथ पेश किए गए इस फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी है। फोन में 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित इस फोन को मीडियाटेक एमटी8735 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं डाटा के लिए इसमें 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।
6जीबी रैम के साथ 5 दमदार स्मार्टफोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद
कुछ माह पहले रिलायंस डिजिटल ने लाइफ एफ1एस स्मार्टफोन को पेश किया था। उस वक्त इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से ज्यादा थी लेकिन अब यह फोन 7,000 रुपये से भी कम के बजट में उपलब्ध हो चुका है। इस फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड किया गया है। एफ1एस को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मैमोरी वाला यह फोन 16-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ उपलब्ध है। इसमें 4जी वोएलटीई के साथ उपलब्ध है। आप फोन में बेहतर डिसप्ले के साथ शानदार परफॉर्मेंस पा सकते हैं।
5. माइक्रोमैक्स इवोक नोट

हाल में माइक्रोमैक्स ने भी अपना एक डिवाईस पेश किया है जो शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध है। फोन में इवोक नोट नाम से उपलब्ध इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए इवोक नोट में 5पी लेंस से लैस 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए वाईड एंगल लेंस से लैस 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स शामिल है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। अर्थात एक स्टूडेंट को जो चाहिए इसमें है। बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और बेहतर प्रोसेसर।
10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन
बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस और भरोसेमंद ब्रांड की वजह से कुछ लोग सैमसंग का ही फोन लेना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आप गैलेक्सी आॅन7 प्रो को देख सकते हैं। इस फोन में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले है। गैलेक्सी आॅन7 प्रो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित यह फोन क्वालकॉम चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं सैमसंग का यह फोन देखने में भी काफी स्टाइलिश है।
यदि आप आॅफलाइन स्टोर से खरीदारी करना पसंद करते हैं तो वहां आप वीवो वाई55एल को देख सकते हैं। इसमें 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन की स्क्रीन बहुत बड़ी नहीं है और ज्यादा छोटी भी नहीं कह सकते। यह आसानी से हथेली में आ जाएगा और आसानी से आपके कार्यों को निबटाने में सक्षम भी है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इमसें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 3जी के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।




















