आज 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4, जानें कहां से खरीदें

Join Us icon

इस साल के अब तक के बेहतरीन फोन की यदि बात की जाए ​तो शाओमी रेडमी नोट 4 का नाम सबसे पहले आएगा। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और शानदार लुक के बदौलत इस फोन ने उपभोक्ताओं को काफी लुभाया। हालांकि कंपनी ने इसे फरवरी में लॉन्च किया था लेकिन इस फोन की मांग इतनी है कि कई लोग अब तक इसे लेने में नाकाम रहे हैं। हालांकि उन लोगों के लिए अच्छी खबर है कि यह फोन आज सेल के लिए जाएगा। वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन की जरूरत भी नहीं है।

शाओमी रेडमी नोट 4 आज आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और शाओमी के इंडिया स्टोर मी डॉट कॉम पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। अब से पहले तक इस फोन की खरीदारी में वहीं भाग ले सकते थे​ जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा था लेकिन आज के सेल में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है।

रियल डुअल कैमरे वाला नुबिया जेड17 मिनी लॉन्च, इसमें है 16 डिफरेंट फोटोग्राफी मोड्स

जहां तक शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसे बेहद ही शानदार कहा जा सकता है और यही वजह है कि कंपनी ने महज 45 दिनों में 10 लाख से ज्यादा यूनिट के सेल का रिकॉर्ड बना दिया। फोन में 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच का डिसप्ले है।

बेहद ही कम कीमत पर उपलब्ध हुआ यह दमदार कैमरे वाला फोन

एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2/3/4जीबी रैम वेरिएंट में मौजूद है। इसके साथ ही 32जीबी और 64जीबी मैमोरी आॅप्शन है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी तकनीक के साथ 4,100एमएएच की बैटरी से लैस है।