
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि जून की 22 तारीख को कंपनी का बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 5 भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि इस फोन की सेल एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर ही होगी लेकिन वनप्लस के चाहने वालों को कंपनी ने एक खास मौका दिया है, जिससे फोन की सेल से पहले ही यूजर वनप्लस 5 को पा सकेंगे, तथा आॅफर के तहत बेहतरीन डील भी प्राप्त होगी।
इन्फिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च होगा गैलेक्सी नोट 8, फोटो आई सामनें
22 जून को मुंबई में आयोजित होने वाले ईवेंट के मौके पर कंपनी के फाउंडर और सीईओ पेटे लाउ भी मौजूद होंगे। वनप्लस 5 का यह लॉन्च ईवेंट इस बार कुछ खास होगा। इस लॉन्च ईवेंट में मीडिया व कंपनी के अधिकारियों के अलावा आम जनता भी शामिल होगी। इस लॉन्च का साक्षी बनने के लिए वनप्लस की वेबसाइट से ईवेंट की टिकट खरीदी जा सकती है, जो 12 जून से बिकनी शुरू होगी।

कार्यक्रम के दौरान वनप्लस द्वारा आयोजित ‘बेस्ट स्मार्टफोन कान्टेस्ट’ के विजेताओं को वनप्लस 5 फोन जीतने का मौका मिलेगा। इस कान्टेस्ट भाग लेने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर किया जा सकता है। कान्टेस्ट में भाग लेने वालों में से 5 लोगों को वनप्लस 5 गिफ्ट के रूप में दिया जाएगा। जिनके नामों की घोषणा 30 जून को होगी।
14 जून को लॉन्च होगा 8जीबी रैम वाला फोन असूस ज़ेनफोन एआर
‘बेस्ट स्मार्टफोन कान्टेस्ट’ के एक लकी विजेता को 1 करोड़ रुपये का ईनाम भी प्राप्त होगा। इसके अलावा ईवेंट में शामिल होने वाले व्याक्तियों में से भी कुछ लकी लोगों को वनप्लस 5 पाने का मौका मिलेगा तथा साथ ही वहीं उपस्थित हर एक व्यक्ति को कंपनी की ओर से वनप्लस मर्चन्डाइज़ तथा अन्य उपहार भी दिए जाएंगे।
वनप्लस 5 जीतने तथा कॉन्सेट में भाग लेकर अन्य उपहार पाने के लिए (यहां क्लिक करें)



















