आज भारत में लॉन्च हो रहा है वनप्लस 5, यहां देखें इस लॉन्च ईवेंट को लाईव

Join Us icon

इसी सप्ताह अंतराष्ट्रीय बाजार में वनप्लस कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च किया है। वैश्विक लॉन्च के महज दो दिन बाद ही यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। वनप्लस के इस नए फ्लैगशिप किलर को आज एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसे आप घर बैठे लाईव देख सकते हैं। हां, इस ईवेंट में बॉलीवुड के महानायक शंहशाह अमिता​भ बच्चन भी शामिल रहेंगे।

लॉन्च से पहले जानें वनप्लस 5 की 5 खास बातें

वनप्लस की ओर से आज मुबंई में वनप्लस 5 का लॉन्च ईवेंट आयोजित किया जा रहा है। इस ईवेंट में कंपनी के फाउंडर और सीईओ पेटे लाउ तथा वनप्लस 5 के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन भी मौजूद होंगे। इस लॉन्च ईवेंट में मीडिया व कंपनी के अधिकारियों के अलावा आम जनता भी शामिल होगी। इस लॉन्च का साक्षी बनने के लिए कंपनी की ओर से लाईव स्ट्रीमिंग की जाऐगी जिसे आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

वनप्लस 5 आज शाम से ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वनप्लस 5 की बात करें तो इसे 5.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 2.35गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन में 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 3,300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।