
पिछले माह मोटोरोला ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया था। कम कीमत वाले इन फोन का भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा भी इंतजार किया जा रहा था। वहीं अब कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है कि 12 जुलाई को मोटो ई4 प्लस भारत में लॉन्च किया जा रहा है।
13 जुलाई को लॉन्च होगा 8जीबी रैम वाला असूस ज़ेनफोन एआर
मोटोरोला ने मोटो ई4 प्लस के लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं। हैशटैग पावर प्लस के साथ कंपनी के मीडिया इन्वाईट में फोन लॉन्च की तारीख 12 जुलाई बताई गई है। हालांकि यह फोन कितनी कीमत पर देश में लॉन्च होगा तथा कब से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा इस बारें में अभी कोई जानकारी नहीं है।

जहां तक मोटो ई4 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो मोटो ई4 मैटल फिनिश के साथ पेश गया गया है, जो 5.5-इंच की एचडी डिस्पले से लैस है। एंडरॉयड आधारित इस फोन में आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ यह स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट पर रन करता है। मोटो का यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्रो लॉन्च, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी से है लैस
फोटोग्राफी के लिए मोटो ई4 प्लस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम और 4जी वोएलटीई से लैस इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। मोटो ई4 प्लस की कीमत और इसकी उपलब्धता के लिए 12 जुलाई तक का इंतजार करना होगा।


















