
यदि आपका आधार कार्ड नहीं है तो बंद हो जाएगी आपकी मोबाइल सर्विस और आपको नया सिम भी नहीं मिल पाएगा। जी हां यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके तहत मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड वेरिफिकेशन करना अनिवार्य हो गया है। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आभी अपना आधार कार्ड बनाएं।
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि भारत सरकार मोबाइल सर्विस के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन जल्द ही कराने वाली है। वहीं 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार एयरटेल और आइडिया ने अपने सभी रिटेलर्स को मोबाइल वेरिफिकेशन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। रिटेलर्स को यह आदेश दिया गया है कि सभी मोबाइल नंबर का रिवेरिफिकेशन करें और उसे आधार कार्ड के साथ कनेक्ट करें।
एयरटेल दे रहा है 197 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3जी और 4जी डाटा मुफ्त
एयरटेल और आइडिया ने इसके लिए अपने सभी रिटेलर्स और उपभोक्ताओं को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। फिलहाल यभी रिटेलर्स को यह मैसेज नहीं मिल पाया है लेकिन जल्द ही मिल जाएगा। एयरटेल और आइडिया मोबाइल यूजर को भी रिवेरिफिकेशन का मैसेज जल्द ही प्राप्त हो जाएगा। जिसमें उन्हें अपने आधार कार्ड के साथ नंबर को रिवेरिफिकेशन के लिए कहा जाएगा। वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया पुराने और नए उपभोक्ता दोनों के लिए अनिवार्य है।
जियो फाइबर को एयरटेल की टक्कर, कंपनी की डाटा लिमिट को 100 फीसदी तक बढ़ाया
आधार नंबर वेरिफिकेशन के बारे में जानने के लिए हमनें एयरटेल रिटेलर्स से अमित जैन से संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल एयरटेल के सभी रिटेलर्स को सूचना दी गई है कि सभी मोबाइल नंबर को रिवेरिफिकेशन किया जाए। इसके बाद एयरटेल अपने सभी उपभोक्ताओं को मैसेज भेजेगा जिसमें नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर आधार नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन कराना होगा।
वहीं संजय गोस्वामी ने बताया कि एयरटेल के अलावा आइडिया की ओर से भी नंबर वेरिफिकेशन के लिए हमें निर्देश आया है और जल्द ही रिवेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।
जहां तक वेरिफिकेशन की बात है तो इसके लिए उपभोक्ता को अपने नजदीकी रिटेल स्टोर पर जाकर अपना आधान नंबर देना होगा और इसके साथ ही अपने उंग्लियों के निशान से उसे सत्यापन करना होगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार नंबर रिवेरिफिकेशन के लिए फोटो या किसी अन्य पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी।
गैरतबल है कि इस साल फरवरी में उच्चतम न्यायालय द्वारा आॅदेश दिया गाया था कि सभी मोबाइील उपभोक्ताओं का पहचान सत्यापन सुनिश्चित करने के साथ-साथ नए ग्राहकों व पुराने मोबाइल फोन ग्राहकों के पते सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी प्रक्रिया विकसित की जाए। जिससे कि एक वर्ष के अंतद सभी मोबाइल ग्राहकों मोबाइल नंबर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।











